हॉट ऑन वेब

सेकेंड हैंड सूटकेस ने खोली 50 वर्षीय शख्स की किस्मत, अंदर मिले 30 लाख रुपए

Suitcase filled with money : सेंट्रल मिशिगन का है मामला, शॉपिंग सेंटर से खरीदा था पुराना सूटकेस घर पर बेटी ने खोला सूटकेस तो उड़े होश, असली मालिक को वापस लौटाए रुपए
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Jan 2020, 10:32 AM IST
Suitcase filled with money
Suitcase filled with money

नई दिल्ली। आज के जमाने में अधिकतर लोग थोड़े से पैसों के लिए एक-दूसरे की जान लेने तक को तैयार हो जाते हैं। ऐसे में सेंट्रल मिशिगन के रहने वाले 50 वर्षीय एक शख्स ने ईमानदारी (honesty) की मिसाल कायम की है। दरअसल उन्होंने एक शॉपिंग मॉल से सेकेंड हैंड सूटकेस (second hand suitcase) खरीदा था। मगर इसी पुराने सूटकेस ने उनकी जिंदगी बदल दी। घर आकर उनकी बेटी ने सूटकेस खोला तो वे दंग रह गए। इसमें करीब 30 लाख रुपए मिले।

शख्स का नाम हॉबर्ड किर्बी है। उन्होंने पहले सोचा कि इन पैसों से वह अपने घर का कर्ज चुका सकते हैं और रिटायरमेंट लेकर अच्छी जिंदगी गुजार सकते हैं। मगर ईमानादार होने के नाते उन्होंने अपने वकील से भी सलाह ली। वकील के मुताबिक इन पैसों को लेकर कोई भी उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं सकता है। ऐसे में वे रुपए रख सकते थे। मगर हॉबर्ड नहीं मानें और उन्होंने रुपए को उसके असली मालिक तक पहुुंचाने का फैसला लिया।

हॉबर्ड ने नोटों से भरा वो सूटकेस उसी शॉपिंग सेंटर (shopping center) के मैनेजर को लौटा दिया, जहां से उन्होंने वो सूटकेस खरीदा था। सूटकेस में 30 लाख 54 हजार रुपये थे। सूटकेस के असली मालिक की खोजबीन हुई तो पता चला कि वह न्यूबेरी के एक परिवार का है। पिता के निधन के बाद उनके सूटकेस को बिना यह पता किए कि उसके अंदर क्या है, उसे अन्य सामानों के साथ एक सेकेंड हैंड शॉपिंग सेंटर को दान कर दिया। यह शॉपिंग सेंटर जरूरतमंद लोगों को सस्ते में चीजें उपलब्ध करवाता है।

Published on: