1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सांप को बाल्टी में नहला रहा था शख्स, हरकतें देख चौंके लोग

Playing with Snake : बिहार के छपरा जिले का है मामला, घटना का वीडियो वायरल एक व्यक्ति के पुराने घर में निकला था जहरीला सांप
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 19 Jan 2020, 10:00 AM IST

Playing with Snake

Playing with Snake

नई दिल्ली। सांप (snake) का नाम सुनते ही लोग कोसों दूर भाग जाते हैं। मगर बिहार (Bihar) में एक ऐसा हैरतंगेज वीडियो देखने को मिला है जिसमें एक शख्स जहरीले सांप को बच्चे की तरह पकड़कर बाल्टी में नहलाता दिखा। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देख लोग दंग रह गए।

सांई बाबा के जन्म स्थान को लेकर खड़ा हुआ विवाद, लोगों में आक्रोश

वायरल वीडियो (viral video) के मुताबिक एक शख्स जहरीले सांप को पकड़ता है, उससे खेलता है और फ‍िर उसे जंगल छोड़ द‍ेता है। 9 म‍िनट के इस वीड‍ियो में सांप के साथ तरह-तरह से खेलता हुआ शख्स द‍िखाई देता है। मामला ब‍िहार के छपरा ज‍िले के मढौरा प्रखंड के नरहरपुर चमारी का है। यहां रहने वाले गोपाल शर्मा के पुराने घर में जहरीला सांप निकलने की खबर मिली। यह सुनकर वहां पास में रहने वाले भगवान कुमार नाम का शख्स वहां पहुंचा और सांप को अपने हाथों से पकड़ ल‍िया।

भगवान पहले सांप को पानी की बाल्टी में डालकर साफ करता है। इसके बाद उसे कुर्सी पर बिठा देता है। शख्स का कहना है कि ये सांप खास प्राजाति का है। इसके ऊपर खड़ाऊ का निशान बना हुआ है। घटना की रिकॉर्डिंग वहां मौजूद एक शख्स ने सोशल मीडिया पर डाल दिया।