हॉट ऑन वेब

रात के अंधेरे में ब्वॉयफ्रेंड को हथकड़ी से बांधकर पीटती थी महिला, सच्चाई जान कांप उठेगी रूह

Domestic Voilence on men : पुरुषों पर होने वाले अत्याचार को लेकर इंग्लैंड की एक यूनिवर्सिटी की ओर से किया गया रिसर्च पुरुषों के साथ हिंसक व्यवहार करने की बात भी आई सामने
2 min read
Jul 29, 2019
domestic voilencce

नई दिल्ली। पुरुषों का महिलाओं पर जुल्म करने की घटना तो अक्सर आपने सुनी और देखी होगी। मगर क्या कभी आपने पुरुषों का उत्पीड़न होते हुए देखा है। दरअसल इंग्लैंड के लैंकास्टर यूनिवर्सिटी लॉ स्कूल की ओर से इस बारे में एक रिसर्च की है। इसमें खुलासा हुआ कि महिलाओं ने जबरन पुरुषों के साथ रेप किया है। साथ ही उनके साथ मारपीट भी की है।

रिसर्च में करीब 30 पुरुषों को शामिल किया गया था। जिसमें अलग-अलग कैटेगरी बनाई गई थी। शोध में पता चला कि कई पुरुष ऐसे हैं जिनसे जबरन संबंध बनाए गए हैं और उनके इंकार करने पर उन पर जुल्म किए गए हैं। पुरुषों पर हो रहे इस अत्याचार की दास्तां पर लेखिका सिओभन वीअर ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। जिसका टाइटल 'यूनाइटेड किंगडम में पुरुषों को संबंध बनाने के लिए मजबूर करने के अनुभव'है।

रिपोर्ट के मुताबिक पुरुषों पर होने वाले इस अत्याचार को भी दुष्कर्म की श्रेणी में रखा जाना चाहिए। क्योंकि पुरुषों के लिए ऐसा कोई ठोस कानून न होने से उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है। इस सिलसिले में एक अंग्रेजी अखबार में भी एक रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। जिसमें बताया गया कि कैसे एक महिला अपने ब्वॉयफ्रेंड को हथकड़ी से बांधकर उसके साथ रिलेशन बनाती थी। बाद में ब्वॉयफ्रेंड के इंकार करने पर उसे हथकड़ी से बांधकर उस पर स्पीकर से हमले करती थी।

अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक पुरुषों के साथ होने वाली इस नाइंसाफी की जांच के लिए साल 2018 से 2019 के बीच रिसर्च की गई। इसमें एक पीड़ित के बयान के मुताबिक उसकी गर्लफ्रेंड उसे बेहोशी की दवा देकर उसका फायदा उठाती थी। कई बार जागने पर उसने खुद को हथकड़ी से बंधा पाया था। बाद में पता चलने पर उन्होंने इसका विरोध किया तो महिला हिंसक हो गई थी।

Updated on:
29 Jul 2019 04:32 pm
Published on:
29 Jul 2019 04:31 pm