हॉट ऑन वेब

हिटलर जिससे दुनिया सहमती थी उसे मामूली से चीजों से लगता था डर, जानें कई दिलचस्प बातें

एडोल्फ़ हिटलर ( Adolf Hitler ) की बर्बरता को देख हर किसी की रूह कांप जाती थी। लेकिन एक रोचक बात ये है कि हिटलर खुद कई मामूली सी चीजों से डरता था।

2 min read
Apr 20, 2020
Adolf Hitler

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे क्रूर तानाशाह हिटलर ( Adolf Hitler ) से तो आप अच्छे से वाकिफ होंगे। एडॉल्फ हिटलर का जन्म आस्ट्रिया के वॉन नामक स्थान पर आज ही के दिन 1889 में हुआ। हिटलर जब 4 साल का था तो एक चर्च के पादरी ने उसे डूबने से बचाया था।

इसके बाद हिटलर नाजी पार्टी से जुड़ा था। साल 1933 में वह जर्मनी ( Germany ) का चांसलर बना। साल 1934 में वह जर्मनी का अधिनायक बना। 1933 से 1945 तक वह जर्मनी का तानाशाह रहा। हिटलर ने 1 सितंबर, 1939 को पोलैंड पर हमला करके यूरोप में दूसरा विश्वयुद्ध का बिगुल बजा दिया था।

हिटलर से जुड़ीं कुछ रोचक बातें..

हिटलर भी था टैक्स चोर

हिटलर की गिनती टैक्स चोरी करने वाले लोगों में की जाती थी। इसी आदत के चलते एक बार उसकी खुद की सरकार ने 1934 में हिटलर पर जुर्माना लगाया था। हालांकि उसके बाद उसने टैक्स डिपार्टमेंट से खुद को टैक्स से मुक्त घोषित करवा लिया था।

हिटलर कभी चुनाव में खुद नहीं जीता था। वह राष्ट्रपति का चुनाव हार गया था लेकिन नाजी पार्टी ने गठबंधन बनाया जिससे उसको पर्याप्त सीटें मिल गईं और हिटलर के लिए चांसलर के पद की मांग की गई और यहीं से उसकी ताकत में इजाफा होता चला गया।

छोटी-छोटी चीजों से डरता था हिटलर
हिटलर भले ही कितना भी क्रूर रहा हो लेकिन डर उसे भी लगता था। उनमें से एक है बिल्ली ( Cat ) । हिटलर बाल कटाने और दाढ़ी बनवाने से भी डरता था। उसे बाल कटवाते वक़्त ऐसा लगता था कि लोग उसकी जान लेना चाहते हैं। इस डर की वजह से वह अपनी दाढ़ी खुद ही बनाता था।

अंधेरे से खौफ खाता था हिटलर
हिटलर को भी अंधेरे से डर लगता था। इसलिए वह अक्सर सुबह 4 से 5 बजे सोता था और 11 बजे सोकर उठता था। बेड पर जाने से पहले अपनी मेड से बिस्तर चेक करने को कहता था। बताया जाता है कि उसे कई अनजान सी चीजों का डर सताता रहता था।

मूंछों के पीछे का राज
पहले विश्व युद्ध के दौरान हिटलर एक खंदक में फंसा हुआ था। उस समय ही गैस अटैक हो गया। हिटलर ने बचने के लिए मास्क लगाया, वह मूंछों में फंस गया और मास्क को उतारने के लिए उसे काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस वाकये के बाद उसने अपनी मूंछें दोनों तरफ से कटवा लीं, ताकि दोबारा कभी ऐसा न हो सके।

Published on:
20 Apr 2020 12:06 pm
Also Read
View All