हॉट ऑन वेब

अब ‘कांजी बड़े वाले बाबा’ का वीडियो वायरल, लोग मांग रहे हैं एड्रेस

पिछले दिनों दिल्ली के मालवीय नगर के बाबा का ढाबा का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो के अनुसार बाबा का काम इस दौर में चल रही था और वह वीडियो में रो रहा था। अब एक और बाबा का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह नया वीडियो आगरा है। जिसमें बुजुर्ग शख्स नजर आ रहा है और उनकी दुकान का नाम ‘कांजी बड़े वाले’ नाम है।
2 min read
• •
Updated: 11 Oct 2020, 10:08 PM IST
 kanji bade wala
kanji bade wala

सोशल मीडिया पर रोजाना लाखों की संख्या में वीडियो अपलोड किया। इसमें कई प्रकार के वीडियो होते है। कुछ वीडिया लोगों पसंद आते है और फिर वह ट्रेंड होने लगते है। पिछले दिनों दिल्ली के मालवीय नगर के बाबा का ढाबा का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो के अनुसार बाबा का काम इस दौर में चल रही था और वह वीडियो में रो रहा था। अब एक और बाबा का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह नया वीडियो आगरा है। जिसमें बुजुर्ग शख्स नजर आ रहा है और उनकी दुकान का नाम ‘कांजी बड़े वाले’ नाम है।

आगरा के कांजी बड़े वाले बाबा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो priyanshi jaiswal ने ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो में बुजुर्ग व्यक्ति नजर आ रहा है। बुजुर्ग की दुकान का नाम ‘कांजी बड़े वाले’ है। खबरों के अनुसार, यह वीडियो आगरा का है। वीडिया में बुजुर्ग शख्स बता रहा है कि उनकी इस दौर में कमाई काफी मंदी पड़ी हुई है। सोशल मीडिया इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। इस पर लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। यूजर्स का कहना है कि बाबा का ढाबा की तरह से उन्हें कांजी बड़े वाले अंकल की भी मदद करनी चाहिए। वहीं कुछ लोग ट्विटर पर ही कांजी बड़े वाले बाबा का पता मांग रहे हैं।

आपको बता दें कि पिछले दिनों भी एक वीडियो वायरल हुआ था। दिल्ली के मालवीय नगर के बाबा का ढाबा की लोगों ने बहुत मदद की। वो खाना खाने के लिए वहां पहुंचे। वीडियो के मुताबिक, बाबा का काम इस दौर में इतना मंदा पड़ा था कि वो वीडियो पर ही रोने लग गए। उसके बाद से ही ट्विटर पर #BabaKaDhaba ट्रेंड कर रहा है। लोग उनकी मदद के लिए आगे आए थे।

Published on: