america most haunted jail There is lot of atrocities on prisoners दुनिया में कुछ जेल ऐसी है जिनके नाम से अपराधी की रुह कांप जाती थी। अगर किसी कैदी को इन जेलों में भेज दिया जाए तो उसका मानसिक संतुलन बिगड़ना तय है। अमेरिका में भी एक ऐसी जेल बनी हुई थी जो दुनिया के सबसे खतरनाक जेलों में शामिल है। कहा जाता है कि यह जेल कैदियों के लिए मौत से भी बदतर हुआ करती थी।
दुनिया के सभी देशों में अपराधिकयों के लिए जेल बनाई गई है। गुनाह के अनुसार अपराधियों को सजा सुनाई जाती है। साथ ही उनको सुधरने का मौका दिया जाता है। पुराने जमाने में जेलों में अपराधियों के साथ बहुत ही बुरा बर्ताव किया जाता था। उस दौरान कैदियों के साथ ऐसा सलूक किया जाता था कि उनको मौत भी आसान लगती थी। आज आपको ऐसी जेल के बारे में बताने जा रहे है, जिसका नाम सुनते ही कैदियों की रुह कांप जाती थी। जी हां, हम बात कर रहे है अमेरिका की सबसे खतरनाक जेल के बारे में। आइए जानते है अमेरिका की इस खतरनाक जेल के बारे में है।
कैदियों पर होते थे भयानक जुर्म
अमेरिका के फिलाडेल्फिया में बनी ईस्टर्न स्टेट पेनिटेनिटियरी (Eastern State Penitentiary) खतरनाक जेल अब बंद हो गई है। अब एक अर्बन एक्सप्लोरर ने इसके अंदर जाकर लोगों के साथ जेल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली है। इसके अंदर पहले कुछ खूंखार कैदियों को रखा जाता था। बताया जाता है कि इन कैदियों के जुर्म भयानक होते थे।
यह भी पढ़ें- Optical Illusion: दिमाग का दही करने वाली तस्वीर, इसमें छिपे हैं 13 चेहरे जिसे ढूँढना नहीं है आसान
जेल में आना मौत की सजा से भी भयंकर
रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें कैदियों को लोकर खूब टॉर्चर किया करते थे। कहते थे कि इस जेल में आना मौत की सजा से भी भयंकर था। इसको करीब 142 साल बाद बंद कर दिया गया था। अब सोशल मीडिया पर इसके अंदर की तस्वीरें सामने वायरल हो रही है।
आज भी घुमती है कैदियों की आत्माएं
ईस्टर्न स्टेट पेनिटेनिटियरी को कई लोग भूतहा मानते है। लोगों का कहना है कि टॉर्चर के दौरान कई कैदियों की मौत हो जाती थी। अब उनकी आत्माएं इसके अंदर घूम रही है। इस जेल के कई जेलरों ने इसके कई डरावने किस्से सुनाए थे, जिसके बाद कुछ ऐसी घटनाएं हुई, जिसने जेल को बंद करवा दिया।
विजिटर ने जेल में बिताए घंटों
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, एक विजिटर इस जगह पर पहुंचा और उसने यहां यातना, अलगाव, बीमारी, हत्या और पागलपन के कई उदाहरण देखे। उसने नाम उजाकर नहीं करने की शर्त पर बताया कि उन्होंने इस जर्जर और टूटे फर्नीचर के साथ घंटों बिताए।