
नई दिल्ली। जब कहीं चुनाव आने वाला होता है तो तमाम पार्टियां अपने प्रचार-प्रसार में महीनों पहले से ही जुट जाती हैं। लोग जनता का ध्यान अपनी पार्टी की ओर आकर्षित करने के लिए हर संभव प्रयास करती है। अब आप जानते ही हैं कि परसों यानि कि बुधवार 24.07.2018 को पाकिस्तान में आम चुनाव शुरू होने वाला है।
यहां इस वजह से चुनावी दल अपने-अपने प्रचार में जुटे हुए हैं। अपनी पार्टी के प्रचार में नेता कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी बीच एक नेता का पोस्टर सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।
अब आप यही सोच रहे होंगे कि चुनावी प्रचार में हर पार्टी अपना पोस्टर छपवाता है। इसमें कौन सी नई बात है? तो आपको बता दें कि यह पोस्टर इस वजह से खास है क्योंकि इसमें पार्टी के प्रमुख की तस्वीर के साथ बॉलीवुड कलाकार अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित भी शामिल हैं।
यह पार्टी प्रचार के लिए इन दो महान शख्सियतों की तस्वीरों का प्रयोग कर रहा है। अब सवाल यह आता है कि आखिर पाकिस्तान का यह नेता हिंदुस्तानी कलाकारों की तस्वीर से प्रचार क्यों कर रहा है? तो बता दें, इस सवाल का जवाब अभी तक नहीं मिल पाया है।
ट्विटर पर यह तस्वीर सबके सामने आते ही लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जैसे कि अनमोल राठौर नामक एक यूजर ने लिखा है कि, ऐसा प्रचार हमारे यहां नहीं होता। किसी दूसरे यूजर ने लिखा है कि, अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित पीटीआई के टिकट पर पाकिस्तान से चुनाव लड़ रहे हैं।
कहीं लोग इस पर नाराजगी जता रहे हैं तो कहीं लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। हालांकि बात तो यह बिल्कुल सच है कि पार्टी के प्रचार का यह बिल्कुल नायाब तरीका है और शायद ही इससे पहले कभी ऐसा कहीं और हुआ है।