हिंदी सिने जगत में महमूद एक ऐसा नाम है, जिन्होंने कई नायकों को महानायक बनाया। इनमें अमिताभ का नाम भी शामिल है। अमिताभ बच्चन, महमूद को अपना गॉड फादर मानते थे। अमिताभ को फिल्मों में लाने का श्रेय महमूद को ही जाता है। जब अमिताभ इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहे थे और उन्हें कोई भी उन्हें जानता था तब महमूद ने अपने घर पनाह देकर उन्हें कई फिल्मों में काम दिलवाया।