हॉट ऑन वेब

पेट में छुपाकर ले जा रहा था 64 लाख के हीरे, एक्स-रे ने खोली पोल

Smuggling of Daimonds : गुप्त सूचना के आधार पर इंटेलीजेंस विभाग ने की थी छापेमारी शारजाह एयरपोर्ट से शख्स को किया गया गिरफ्तार
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Jan 2020, 10:01 AM IST
Smuggling of Daimonds
Smuggling of Daimonds

नई दिल्ली। अक्सर आपने पुरानी मूवीज (old movies) में हीरे की स्मगलिंग होते देखा होगा। डायमंड्स की तस्करी का ऐसा ही एक अनोखा मामला संयुक्त अरब अमीरात में देखने को मिला। जहां एक शख्स हीरे (Daimonds) को अपने पेट में छुपाकर ले जा रहा था। मगर एयरपोर्ट पर एक्स-रे के दौरान उसकी पोल खुल गई।

बताया जाता है कि एक अफ्रीकी (African) व्यक्ति अपने पेट में 297 ग्राम हीरा लेकर जा रहा था। एक विदेशी समाचार एजेंसी के मुताबिक फेडरल कस्टम्स अथॉरिटी (FCA) के मुताबिक उन्हें हीरे की तस्करी के बारे में कुछ दिन पहले एक सूचना मिली थी। जिसमें बताया गया था कि एक व्यक्ति कुछ कच्चे हीरे ला सकता है। इसी खबर के तहत शारजाह एयरपोर्ट पर चौकसी बिठाई गई थी।

अधिकारी ने बताया कि जैसे ही शख्स एयरपोर्ट पहुंचा तो उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया। उसके बैग की तलाशी ली गई और फिर एक्स-रे किया गया। स्कैनिंग करते ही पूरा मामला सामने आ गया। एक्स-रे (x-ray) में पाया गया कि शख्स ने 297 ग्राम कच्चे हीरे निगल लिए थे, जिनकी कीमत लगभग 90,000 डॉलर (64 लाख रुपये) थी। आरोपी शख्स ने हीरे बेचने के लिए संयुक्त अरब अमीरात में ग्रहक भी ढूंढ़ लिए थे। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

Published on: