23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑस्ट्रेलिया आग: झुलस गई थी मां तो नहीं रुके बच्चे के आंसू, पूरी सर्जरी गोद से चिपक कर दिया सहारा

Australia Bushfire : आस्ट्रेलिया के जंगल में लगी आग में एक कोआला बुरी तरह से घायल हो गई थी बच्चे को आग से बचाने के लिए मां ने उसे अपने सीने से लगा लिया था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 7 Jan 2020, 10:36 AM IST

Koala injured

Koala injured in Australia Fire

नई दिल्ली। मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया में सबसे खास होता है। फिर चाहे वो जानवर ही क्यों न हो। ऐसी ही कुछ मार्मिक तस्वीरें आस्ट्रेलिया (Australia fire) से सामने आई है। जहां जंगल में लगी आग में हजारों जानवर जलकर खाक हो चुके हैं। इसी में एक कोआला भी बुरी तरह घायल हो गई थी। मां की ऐसी हालत देख उसके बच्चे के आंसू थम नहीं रहे थे। कोआला (Koala) को बचाने के लिए वहां आई टीम उसे जल्दी से अस्पताल ले गई। वहां उसकी सर्जरी की गई। मगर मां की ऐसी हालत देख बच्चा खुद को नहीं रोक सका और वो पूरे समय अपनी मां से चिपका रहा।

जंगल में लगी आग से बचने को भाग रहा था कंगारू का बच्चा, तार में चिपककर मौत

सोशल मीडिया (social media) पर वायरल हो रही इन तस्वीरों को देख लोग काफी इमोशनल हो गए हैं। लोगों का कहना है कि ऐसा दिल दहलाने वाला नजारा देख उनकी रूह कांप उठी है। जानवारों की इस दयनीय हालत को देखकर उनका दिल रो रहा है। भगवान उनकी मदद करें। मालूम हो कि घायल हुई कोआला का नाम ऑस्ट्रेलिया के जीव संरक्षकों ने मां लिजी और बच्चे का नाम फैंटम रखा है।

ऑस्ट्रेलिया जू वाइल्डलाइफ अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक लिजी के फेफड़े में संक्रमण और चेहरे पर चोटें आई थीं। ऐसे में उसकी सर्जरी करनी थी। इसके लिए फैंटम को अलग करना था। मगर पूरे हादसे से बच्चा इतना डर गया कि वो अपनी मां को छोड़ने के लिए तैयार ही नहीं हुआ। मजबूरन बच्चे को भी मां के साथ रखना पड़ा। पूरी सर्जरी के दौरान फैंटम लिजी की गोद से चिपका रहा।