हॉट ऑन वेब

मेट्रो में कपल की हरकत देख भड़की ‘अम्मा जी’, लगाई फटकार

Viral News : मेट्रो में कपल कर रहा था अश्लील हरकत, बुजुर्ग महिला ने जमकर सुनाई खरी खोटी कपल ने महिला से तमीज से बात करने को कहा, ये सुनकर बुजुर्ग महिला ज्यादा भड़क गईं

2 min read
Nov 17, 2019
couple in metro

नई दिल्ली। टीवी सीरियल बालिका वधु में अम्माजी ( amma ji ) का कैरेक्टर जैसे धाकड़ था। वैसी ही बोल्डनेस दिल्ली मेट्रो में एक बुजुर्ग महिला ने दिखाई है। उन्होंने मेट्रो जैसी सार्वजनिक जगह पर कपल ( couple ) को अश्लील हरकत करने पर जमकर डांटा। इतना ही नहीं उन्होंने प्रेमी जोड़े को उनके संस्कारों का हवाला भी दिया। बुजुर्ग महिला का ये बेबाक अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग अम्माजी की तारीफ कर रहे हैं।

मालूम हो कि आजकल आए दिन मेट्रो में कपल अश्लील हरकत करते हुए नजर आते हैं। इसके बावजूद मेट्रो में मौजूद लोग इसका विरोध नहीं करते हैं। मगर हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक बुजुर्ग महिला कपल को हड़काते हुए दिखती हैं। बुजुर्ग महिला प्रेमी जोड़े को आवारा और नालायक तक कह देती हैं। अम्मा की ऐसी भाषा सुनकर कपल इसका विरोध करते हैं तो महिला और ज्यादा भड़क उठती हैं।

मामले को बढ़ता देख दूसरे यात्री महिला को शांत कराने की कोशिश करते हैं। इसके बावजूद महिला कपल पर चिल्लाती रहती हैं। तब कपल कहता है कि वे बालिग हैं और अपनी मर्जी से कुछ भी कर सकते हैं। प्रेमी जोड़े के मुंह से ये बात सुनकर महिला का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। वो सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करने से मना करती हैं। साथ ही उनके घरवालों की इज्जत का हवाला देती हैं। अम्मा जी का यूं प्रेमी जोड़े को फटकारने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग महिला की हिम्मत की दाद दे रहे हैं। लोगों का मानना है कि पब्लिक प्लेस पर ऐसी हरकते करने वालों का सबको विरोध करना चाहिए।

Published on:
17 Nov 2019 02:46 pm