1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मगरमच्छ ने दबोच लिया था बहन का पैर, तब 15 साल के भाई ने लगाई अपनी जान की बाजी

Crocodeile Attack : फिलीपींस का है मामला, पुल पार करते समय हुआ हादसा 12 साल की बहन हैना को बचाने के लिए भाई हाशिम ने दिखाई बहादुरी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 17 Nov 2019, 12:38 PM IST

crocodile.jpeg

नई दिल्ली। भाई-बहन का रिश्ता दुनिया में सबसे अनमोल होता है। इसका जीता जागता नमूना फिलीपींस में देखने को मिला। जहां एक बहन पुल पार करते समय नदी में गिर गई थी। तभी अचानक एक मगरमच्छ ( crocodile ) ने हमला बोल दिया। वहीं आगे चल रहे भाई ने पीछे मुड़कर देखा तो उसके होश उड़ गए। मगर वह डरा नहीं और मगरमच्छ का मुकाबला करने अकेले ही पानी में उतर पड़ा। 15 साल के भाई ने 12 साल की अपनी छोटी बहन को बचाने के लिए चट्टान के टुकड़े से मगरमच्छ पर जमकर वार किए। जिससे आखिरकार मगरमच्छ को बहन का पैर छोड़ना पड़ा।

युवती ने प्रेमी की शादी में काटा बवाल, फेरे छोड़ भाग निकला दूल्हा

15 साल के इस लड़के के बहादुरी को सभी सलाम कर रहे हैं। उसका नाम हाशिम है। उसने बताया कि वह और उसकी बहन पुल पार कर रहे थे। तभी बहन हैना गिर गई। उसने देखा कि वहां मौजूद एक मगरमच्छ हैना के पैर को खींच रहा है। तभी उसने तुरंत वहां रखे चट्टान के टुकड़ों से मगरमच्छ को मारना शुरू कर दिया। लगातार पत्थरों से हो रहे हमले को देख मगरमच्छ को हैना का पैर छोड़ना पड़ा और वो वापस लौट गया। इस दौरान हैना के पैर में थोड़ी चोट आई है मगर बाकी वो पूरी तरह से स्वस्थ है।