2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवती ने प्रेमी की शादी में काटा बवाल, फेरे छोड़ भाग निकला दूल्हा

Samuhik Vivah : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले का है मामला सामूहिक विवाह समारोह में हुआ हंगामा, पूर्व प्रेमिका ने की शिकायत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 16 Nov 2019, 3:58 PM IST

samuhik vivak in banda

नई दिल्ली। अक्सर प्रेमिका को धोखा देकर शादी करने के किस्से सामने आते रहते हैं। एक ऐसा ही ताजा मामला उत्तर प्रदेश में बांदा जिले में देखने को मिला। जहां प्रेमिका को छोड़कर प्रेमी दूसरी लड़की से शादी करने पहुंंच गया। तभी अचानक वहां उसकी पूर्व प्रेमिका पहुंच गई और उसने जमकर बवाल काटा। प्रेमिका के हंगामे को देख प्रेमी अपनी शादी में फेरे लिए बिना ही मंडप से भाग निकला। पुलिस दूल्हे की तलाश में जुटी हुई है।

मामला नरैनी विकास खंड में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का है। यहां के राजकुमार इंटर कॉलेज में गुरुवार को यह आयोजन किया गया था। इसमें कई जोड़े शादी के लिए आए हुए थे। इसी में एक शख्स शादी के लिए आया हुआ था। वो फेरे लेने ही वाला था कि अचानक उसकी पहली पूर्व प्रेमिका आ गई और वहां हंगामा करने लगी।

कमासिन थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने दूल्हे पर शादी का झांसा देकर शारीरिक रिश्ते बनाने और उसके गर्भवती होने का आरोप लगाया। महिला के हंगामे को देख खंड विकास अधिकारी ने शादी रुकवा दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी शख्स को पकड़ने के लिए आई। तब तक मौका पाकर दूल्हा वहां से फरार हो गया।