हॉट ऑन वेब

इस टेस्ट से पता चल जाएगी दिमाग की सही उम्र! आप भी करे ट्राई

आनंद महिंद्रा ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिस पर 12 अलग-अलग स्टेटमेंट लिखे हुए हैं। अपनी मानसिक आयु का पता लगाने के लिए लोगों को इन सभी वाक्यों को एक साथ बिना किसी गलती के पढ़कर दिखाना है।
2 min read
• •
Updated: 7 Oct 2022, 4:55 PM IST
anand mahindra
anand mahindra

उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरपर्सन ने आए दिन कुछ ना कुछ इंटरनेट पर रोचक, अनोखे और ज्ञानवर्धक चीजें शेयर करते रहते है। वे एक बार फिर अनोखा चैलेंज लेकर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं उन्होंने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की हैं, जिसे देखकर हर कोई सोचने के लिए मजबूर हो गया है। एक टेस्ट के लिए इंसान की मानसिक उम्र का पता लगाया जा सकता है। इस मज़ेदार पोस्ट पर लोग काफी दिलचस्प दिखा रहे है और अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे है।


महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरपर्सन ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक फोटो तस्वीर साझा की है। इसके जरिए वे लोगों को एक अनोखा चैलेंज दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में छोटे-छोटे और सिंपल सेंटेंस को बिना गलती किए लगातार पढ़ना है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, मुझे यह मानना पड़ेगा कि यह एक शानदार टेस्ट है, जिसे मुझे मेरे एक दोस्त ने शेयर करने के लिए कहा। गजब का परिणाम मिला।


उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने बताया है कि वे खुद इस टेस्ट से गुजरे है। कोई भी इसे ट्राई करके देख सकता है। बताया जा रहा है कि ये टेस्ट मशहूर हावर्ड यूनिवर्सिटी के School of Psychiatry ने डिज़ाइन किया है। इसके मध्यम से इंसान की मानसिक उम्र का पता लगा सकता है। यूनिवर्सिटी का कहना है कि 50 से ज्यादा उम्र के लोग इस टेस्ट में फेल हो जाते है।

यह भी पढ़ें- गजब! सिर पर रखकर एक मिनट में तोड़े 42 नारियल, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें खतरनाक वीडियो


आनंद महिंद्रा के इस पोस्ट को लेकर लोग काफी दिलचस्प दिखा रहे है। इस पर अब तक 24 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके है। इतना ही नहीं 2 हजार से ज्यादा लोगों ने इसको रिट्विट भी किया है। कई लोगों ने कहा कि वे इसे पास कर गए तो कुछ लोगों ने माना कि वे अब बूढ़े हो गए हैं।


यह भी पढ़ें- कोबरा को पकड़ने के बाद शख्स करने लगा Kiss, फिर जो हुआ उसे देख आप हो जाएगें हैरान

Updated on:
7 Oct 2022, 4:55 PM IST
Published on: