29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोबरा को पकड़ने के बाद शख्स करने लगा Kiss, फिर जो हुआ उसे देख आप हो जाएगें हैरान

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स कोबरा को किस्स करता नजर आ रहा है। शख्स के किस्स करने पर सांप पलटकर उसे काट लेता है। घटना के बाद शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 1 Oct 2022, 2:18 PM IST

Karnataka man tries to kiss cobra after rescuing it, gets bitten

Karnataka man tries to kiss cobra after rescuing it, gets bitten

कर्नाटक के शिवमोग्गा में सांप को चूमते समय सांप पकड़ने वाले के होंठों पर कोबरा ने डस लिया। हाल ही में भद्रावती में यह घटना हुई जिसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सांप को पकड़ने वाला यह शख्स सांप पर प्यार बरसाता नजर आ रहा है। शख्स का प्यार कोबरा को रास आया या नहीं ये आप वीडियो देख कर जान जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते है शख्स कोबरा को पीछे से Kiss करता नजर आ रहा है। हालांकि, सांप ने अपना सिर पीछे घुमा लिया और शख्स के होंठ पर काट लिया। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रही है।

बताया जा रहा है कि भद्रावती का रहने वाल एलेक्स सांपों को पकड़कर उन्हें जंगल में छोड़ता है। दो दिन पहले उसने एक कोबरा पकड़ा था। उसे सुरक्षित ले जाने के लिए एक जार में डालने के दौरान उसने कोबरा के मुंह के पिछले हिस्से को चूमना चाहा। एलेक्स सांप को जैसे ही चूमता है, उसी वक्त कोबरा पलट कर उसेक होठों को डस लेता है। सांप के डसने के बाद एलेक्स को तुरंत भद्रावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। ठीक होने के बाद एलेक्स को छुट्टी दे दी गई।

वहीं, इस वीडियो के वायरल होने के बाद नेटिजन्स तरह-तरह के सवाल करते नजर आ रहे हैं। एक व्यक्ति ने वीडियो को लेकर कहा है कि "लोग वायरल होने के लिए कुछ भी करते रहते हैं।" तो वहीं कुछ लोग इस वीडियो को लेकर मजाक करते नजर आए। एक व्यक्ति ने कहा कि सांप ने भी व्यक्ति को किस्स के बदले किस्स किया है।

यह भी पढ़ें: भागलपुर में खिड़की से मोबाइल झपटना चाहता था चोर, लोगों ने चलती ट्रेन से लटकाया, फिर यात्रियों ने की जमकर पिटाई