हॉट ऑन वेब

छात्र ने अपनी गर्लफ्रेंड से करवाया एेसा ‘गंदा’ काम, वो बोली- मैं मजबूर थी क्योंकि उसने…

बेंगलुरु में पुलिस ने इंजीनियरिंग के एक छात्र को अरेस्ट किया है। छात्र पर आरोप है कि उसने अपने क्लासमेट का न्यूड वीडियो बनाया आैर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

2 min read
छात्र ने अपनी गर्लफ्रेंड से करवाया एेसा 'गंदा' काम, वो बोली- मै मजबूर थी क्योंकि उसने...

नई दिल्ली: बेंगलुरु में पुलिस ने इंजीनियरिंग के एक छात्र को अरेस्ट किया है। छात्र पर आरोप है कि उसने अपने क्लासमेट का न्यूड वीडियो बनाया आैर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इस गंदे काम में छात्र की गर्लफ्रेंड ने भी उसकी पूरी मदद की। हालांकि, गर्लफ्रेंड का कहना है कि उसने ये काम दबाव में आकर किया है।

गर्लफ्रेंड ने भेजा था न्यूड वीडियो, फिर...

ये भी पढ़ें

‘मुझे न बताएं… मैं अपने कपड़ों के नीचे क्या पहनूं आैर क्या नहीं’, महिला बोली- पुरुषों के पास भी है ये चीज

पुलिस के मुताबिक, छात्र तमिलनाडु के तंजावुर का रहने वाला है। उसकी गर्लफ्रेंड भी तमिलनाडु की रहने वाली है। पुलिस की पूछताछ में छात्रा ने बताया कि जब वह आरोपी के साथ रिलेशनशिप में थी, तो उसने अपना एक न्यूड वीडियो उसे भेजा था। इसके बाद से ही वह उसे ब्लैकमेल करता था।

दूसरी लड़कियों का न्यूड वीडियो बनाने के लिए बनाया दबाव

इसके बाद उसने दूसरी लड़कियों का न्यूड वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए दबाव बनाया। बता दें, आरोपी ने हॉस्टल के बाथरूम में स्पाई कैमरा लगाया और लड़की का न्यूड वीडियो शूट किया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी लड़के को अरेस्ट कर लिया आैर मामले की जांच कर रही है।

अपने ही नाम के फेसबुक अकाउंट पर गंदा वीडियो देख उड़ गए होश


जानकारी के मुताबिक, मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने फेसबुक पर उसके नाम से एक फेक अकाउंट देखा। इस फेसबुक अकाउंट पर कई न्यूड फोटो पड़े हुए थे। ये फोटोज देखकर वह हैरान थी। इसके बाद उसने प्रोफाइल चेक की तो उसने उसका खुद का न्यूड वीडियो पड़ा था।

ब्लैकमेल कर संबंध बनाने के लिए करता था मजबूर

छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच की। इसके बाद पता चला कि उसके साथ छात्र ने वीडियो बनाया है और फेसबुक पर अपलोड किया है। आरोपी ने हॉस्टल की अन्य लड़कियों का भी वीडियो बनाया था। इसके जरिए वह लड़कियों को ब्लैकमेल कर उन्हें संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था।

ये भी पढ़ें

प्रेग्नेंट होने के लिए महिला ने डॉक्टर से करवा लिया ऐसा काम, पति के पैरों तले खिसक गई जमीन

Updated on:
04 Sept 2018 05:47 pm
Published on:
04 Sept 2018 05:43 pm
Also Read
View All