हॉट ऑन वेब

यहाँ बचपन से बच्ची को पाल-पोसकर बड़ा करता है पिता, जैसे हुई जवान बन जाता है पति

Weird Marriage: एक ऐसा समुदाय भी है दुनिया में जहां एक पिता अपनी बच्ची को पालता-पोस्ता है और जैसे ही वो बडी होती है वो उससे शादी कर लेता है। ये कुप्रथा यहाँ सदियों से चली आ रही है।
2 min read
• •
Updated: 19 May 2022, 12:30 AM IST
Bangladesh Mandi Tribe Men marry daughters sankri
Bangladesh Mandi Tribe Men marry daughters sankri (PC: NewsNaira)

दुनिया में कई तरह की प्रथाएं और कुप्रथाएं देखने और सुनने को मिलती हैं। कुप्रथाओं के कारण कई महिलाओं की जिंदगी आज भी बर्बाद हो रही है। एक ऐसी ही कुप्रथा बांग्लादेश के मंडी जनजाति की है जहां एक पिता अपनी बच्ची को पालता-पोस्ता है और जब वो जवान होती है तो वो उसका पति बन जाता है। सुनने में अजीबोगरीब परंपरा है न? लेकिन ये सच्चाई है।

बांग्लादेश के मंडी जनजाति में अजीबोगरीब में जब कोई पुरुष कम उम्र की विधवा से विवाह करता है तब ही ये तय हो जाता है कि उस महिला की बेटी आगे चलकर उस शख्स के साथ विवाह कर लेता है। जब भी इस समुदाय में कोई पुरुष कम उम्र की विधवा से शादी करता है तभी ये बात फाइनल कर दी जाती है कि उसकी सौतेली बेटी उसकी बीवी बनेगी। जिस पुरुष को बच्ची छोटी उम्र में पिता बुलाती है वो उसका आगे चलकर पति बन जाता है। ये प्रथा यहाँ आज से नहीं है, बल्कि सदियों से चली आ रही है।

इस कुप्रथा के लिए पिता का सौतेला होना जरूरी है। जब एक विधवा से दूसरा पुरुष शादी करता है तो वो उस महिला की पहली शादी से हुई बच्ची से आगे चलकर शादी करता है। इसके पीछे का तर्क ये है कि कम उम्र का पति अपनी पत्नी और बेटी दोनों को लंबे समय तक सुरक्षा देता है, उनकी हिफाजत करता है।

इस कुप्रथा से यहाँ मंडी जनजाति की कई बच्चियों का जीवन बर्बाद हो चुका है। जिसे बचपन से बच्चियाँ अपना पिता मानती हैं उन्हें उसे पति मानने के लिए विवश हिन पड़ता है।

यह भी पढ़े- प्यार की अजब कहानी- प्रेमी को गोद में उठाकर विदेश ले उड़ी प्रेमिका

Updated on:
19 May 2022, 12:30 AM IST
Published on: