
प्यार की अजब कहानी- प्रेमी को गोद में उठाकर विदेश ले उड़ी प्रेमिका
उज्जैन. प्रेम अंधा होता है... और इसकी हर कहानी अनूठी होती है। ऐसा ही अजब-गजब मामला मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर से सामने आया है। जिसमें एक प्रेमिका अपने प्रेमी को गोद में उठाकर विदेश चली गई। युवती के परिवार ने महाकाल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई तो 8 दिन पुरानी कहानी सामने आई।
चल-फिर नहीं सकता युवक, गोद में उठाकर ले गई प्रेमिका
नई पेठ निवासी 35 वर्षीय युवक दोनों पैरों से दिव्यांग है, जिससे वह चल-फिर नहीं सकता। उसे एक स्थान से दूसरे स्थान तक उठाकर ले जाना पड़ता है। उसकी 25 वर्षीय महिला दोस्त नरसिंहपुरा में रहती है। बात करीब आठ दिन पुरानी है। दिव्यांग युवक रोहित और युवती घर से बिना बताए कहीं चले गए। युवती के परिजन ने महाकाल थाने में और युवक के चाचा ने खाराकुआं थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। जांच-पड़ताल के दौरान नईपेठ स्थित दुकान के सीसीटीवी देखे तो उसमें युवती रोहित को गोद में उठाकर ले जाती नजर आई। रोहित बचपन से दिव्यांग है।
रुपए लिए और उड़ गए दुबई
इसी बीच पता चला कि रोहित दुबई में है। बताते हैं कि दोनों युवक-युवती दुबई पहुंच गए। वहां रोहित ने जॉब शुरू कर दी है। उसने पहले से ही दुबई में जॉब तलाशकर वीजा प्राप्त कर लिया था। लोगों का कहना है, रोहित ने वर्षों मेहनत कर लाखों रुपए इक_ा किए और इसी के बल पर युवती के साथ दुबई पहुंचा। इस काम में रोहित के एक साथी ने मदद की, जो दुबई में रहता है, उसी ने वहां नौकरी दिलवा दी। गत दिनों रोहित ने परिवारजन को फोन भी किया था। इधर, महाकाल थाना पुलिस युवती की खोज में जुटी हुई है।
Published on:
15 May 2022, 11:43 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.