भीड़भाड़ वाली सड़क पर एक शख्स ने तेज़ स्पीड से साइकिल चलाई तो उसे ऐसा सबक मिला जिसे वह कभी नहीं भूल पाएगा। आइए जानते हैं कैसे।
ऐसे लोगों की दुनिया में कमी नहीं है जो तेज़ स्पीड में व्हीकल्स चलाते हैं। ऐसे लोग भीड़भाड़ वाली सड़कों पर भी तेज़ स्पीड में व्हीकल्स चलाने से बाज नहीं आते। ये लोग भीड़भाड़ वाली सड़कों पर बिना किसी डर के व्हीकल्स चलाते हैं। लोग ज़्यादा ट्रैफिक वाली सड़कों पर भी ओवरस्पीड में साइकिल चलाते हैं। हालांकि अक्सर ही इन लोगों को ऐसा करने का सबक भी मिलता है। ऐसा ही कुछ हुआ एक शख्स के साथ जो भीड़भाड़ वाली सड़क पर तेज़ स्पीड में साइकिल चलाता है, लेकिन उसे ऐसा करने का सबक मिलता है।
सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो है। यह वीडियो अमेरिका (United States Of America) के न्यूयॉर्क (New York) शहर का है। न्यूयॉर्क में काफी ट्रैफिक होता है और इस वीडियो में सड़क पर ट्रैफिक देखा भी जा सकता है। इस ट्रैफिक में एक लड़का दूसरे लड़के के साथ तेज़ स्पीड में साइकिल चलाता है। सड़क पर कई कारें और टैक्सियाँ भी चल रही होती हैं और कुछ मौकों पर तो ये साइकिल सवारों के सामने भी आती हैं पर फिर भी दोनों बचते-बचाते तेज़ स्पीड में साइकिल चलाना जारी रखते हैं।
ट्रैफिक होने के बावजूद दोनों लड़के तेज़ स्पीड से साइकिल चलाना जारी रखते हैं। तभी अचानक से साइड से एक कार आकर साइकिल सवार को उसकी तेज़ स्पीड होने की वजह से हल्की सी टक्कर मार देती है क्योंकि न ही साइकिल सवार और न ही कार सवार अपने व्हीकल्स को सही समय पर रोक पाते हैं। टक्कर हल्की ही थी, पर लगते ही साइकिल सवार साइकिल समेत जोर से गिर जाता है। ट्रैफिक में तेज़ स्पीड से साइकिल चलाने का उसे सबक मिल जाता है। हालांकि दूसरा लड़का फिर भी ट्रैफिक के बीच तेज़ स्पीड से साइकिल चलाना जारी रखता है।