
Can you find hidden tiger in above image?
ऑप्टिकल इल्यूज़न (Optical Illusion) को आंखों का धोखा भी कहते हैं। अक्सर ही हमें इंटरनेट पर ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीरें देखने को मिलती हैं और ये वायरल भी हो जाती हैं। इन तस्वीरों में छिपी पहेली की वजह से ये सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाती हैं। ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीरों में छिपी एक चीज़ ढूंढनी होती है, पर ऐसा करना आसान नहीं होता। हालांकि कुछ लोग ऐसा कर भी लेते हैं पर उन्हें भी इसमें समय लगता है। ऑप्टिकल इल्यूज़न की पहेली हल करना दिमागी कसरत के लिए भी अच्छा है। आइए नज़र डालते हैं इसी तरह की एक ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीर पर, जिसमें आपको जंगल में छिपे हुए एक टाइगर को ढूंढ़ना है।
ऊपर दी हुई तस्वीर में घने जंगल का नज़ारा दिखाया गया है। पर इस तस्वीर में एक टाइगर भी छिपा हुआ है। अगर आपने इस छिपे टाइगर को 5 सेकंड में ढूंढ लिया तो हम मान जाएंगे कि आप जीनियस हैं।
अगर आप तस्वीर में दिखाए जंगल में छिपे टाइगर को नहीं ढूंढ पा रहे हैं तो हम आपकी मदद के लिए एक हिंट देते हैं। यह टाइगर आपकी नज़रों के ठीक सामने ही है।
क्या आपको तस्वीर में छिपा टाइगर मिला? और क्या आपको इसमें 5 सेकंड या इससे कम समय लगा? अगर हाँ, तो बहुत ही बढ़िया। अगर नहीं, तो निराश होने की कोई ज़रूरत नहीं। हम आपको बताते हैं कि तस्वीर में टाइगर कहाँ छिपा है।
तस्वीर में टाइगर कहाँ छिपा है, यह दिखाने के लिए हमने नीचे एक और तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में बीच में टाइगर दिखाई देगा। आपको इसे देखने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए हमने टाइगर पर पीला सर्किल भी बना दिया है।
Published on:
30 Nov 2024 11:46 am
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
