
स्टंट के दीवानों की इस दुनिया में कमी नहीं है। अलग-अलग लोग अलग-अलग तरह के स्टंट करना पसंद करते हैं। खुद स्टंट करने के साथ ही लोग व्हीकल्स पर भी स्टंट करते हैं। इनमें साइकिल पर स्टंट करना भी शामिल है। पर हर बार सब कुछ वैसा नहीं होता जैसा सोचा होता है और लोगों को स्टंट की दीवानगी भारी पड़ जाती है। ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ हुआ जो बीच सड़क पर अपनी साइकिल पर स्टंट कर रहा था।
बीच सड़क साइकिल पर व्हीली
सोशल मीडिया पर एक वीडियो 3 महीने पहले शेयर किया गया था। वीडियो में एक शख्स साइकिल पर स्टंट करता हुए दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में एक शख्स बीच सड़क की साइकिल पर व्हीली करते हुए साइकिल का आगे वाला टायर हवा में उठाकर पीछे वाले टायर पर इसे चलाने लगता है।
हुई ऐसी टक्कर कि उड़ गए होश
व्हीली करते हुए साइकिल चलाते शख्स के सामने से एक कार आ रही होती है। लेकिन साइकिल के एक टायर पर होने की वजह से शख्स उसे कार के सामने से नहीं हटा पाता और उसकी कार से टक्कर हो जाती है। कार से टकराते ही साइकिल राइडर अपनी साइकिल समेत सड़क पर गिरता है। इस टक्कर से साइकिल सवार शख्स के होश उड़ जाते हैं।