
नई दिल्ली। 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के फिनाले को बहुत ही कम दिन बचे हैं। ऐसे में सारे कंटेस्टेंट ने अभी से कमर कस ली है, लेकिन विनर की ट्रॉफी अपने नाम करने से पहले ही बिग बॉस के घर के पसंदीदा कंटेस्टेंट आसिम रियाज (Asim Riaz) ने अपनी जीत की इबारत लिख दी है। उनकी जिंदगी के सफर को बयां करने के लिए पॉपुलर रैपर रोच किल्ला ने एक गाना बनाया है। जिसे "चैंप" नाम दिया गया है। यूट्यूब पर इस गाने को अभी तक करीब 1 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
गाने में आसिम रियाज को वन मैन आर्मी बताया गया है। रैपर किल्ला ने रैप की शुरुआत आसिम के ही डायलॉग "पास में बैठी तेरे एक हसीना है, तेरे परफ्यूम से भी महंगा मेरा पसीना है" से की है। गाने में आसिम की तुलना बिग बॉस 8 के विनर रह चुके गौतम गुलाटी से भी की गई है। इसके अलावा आसिम को गेम का इक्का बताते हुए कहा गया है कि वे एक ऐसे शख्स है जो पूरी बाजी को पलट सकता है। आसिम की जिंदगी के इस सफर पर बने गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
इसे यूट्यूब (Youtube) पर अभी तक एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग इसे तेजी से शेयर भी कर रहे हैं। आसिम रियाज लोगों के सामने एक मजबूत खिलाड़ी के तौर पर उभरे हैं। उनकी फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। उन्हें न सिर्फ जनता का प्यार मिल रहा है, बल्कि कई मशहूर हस्तियां भी उन्हें सपोर्ट कर रही हैं। हाल ही में WWE स्टार जॉन सीना ने आसिम रियाज को सपोर्ट करते हुए उनके साथ अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फोटो शेयर की थी।