11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फेवरेट फैशन डिजाइनर वेंडल रॉड्रिक्स की मौत पर फूट-फूट कर रोईं मलाइका, बॉलीवुड भी गम में डूबा

Wendell Rodricks Death : पद्मश्री से सम्मानित हो चुके थे वेंडल रॉडिक्स अमिताभ बच्चन और प्रियंका चोपड़ा के साथ मूवीज में भी किया है काम
2 min read
Google source verification
malaika1.jpg

Wendell Rodricks Death

नई दिल्ली। रुपहले पर्दे पर एक्टर-एक्ट्रेसेस को खूबसूरत दिखाने की जिम्मेदारी उनके फैशन डिजाइनर्स पर होती है। ऐसे ही एक मशहूर फैशन डिजाइनरों (Fashion Designer) में वेंडल रॉड्रिक्स (Wendell Rodricks) का भी नाम शुमार है। मगर रॉडिक्स के बुधवार को गोवा में हुई मौत से पूरा बॉलीवुड हिल गया है। अपने फेवरेट फैशन स्टायलिस्ट की मौत से ग्लैम दीवा मलाइका अरोड़ा सदमे में आ गई। वह फूट-फूटकर रोने लगी। उन्होंने इस मौके पर सोशल मीडिया पर रॉडिक्स के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

यह भी पढ़ें : आदमखोर कुत्तों ने जिंदा शख्स पर बोला धावा, नोंच-नोंचकर खा गए मांस

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने फैशन डिजाइनर वेंडल रॉड्रिक्स (Wendell Rodricks) को श्रद्धांजली देते हुए एक पोस्ट डाला। जिसमें उन्होंने लिखा, "हमारे प्यारे वेंडल रॉड्रिक्स, सबसे पहले मैं बैठी और रोई, इसके बाद मैं अकेले रही और अपने कुछ खास पलों को याद कर मुस्कुराई और हंसी. बस अभी केवल उस खूबसूरत समय को याद कर रही हूं, जो हमने साथ में बिताए हैं।" मलाइका के अलावा अर्जुन रामपाल, सोना महापात्रा, केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी और अन्य कलाकारों ने भी वेंडल की आत्मा की शांति की कामना की।

मालूम हो कि वेंडल रॉड्रिक्स छह साल पहले पद्मश्री से सम्मानित किए गए थे। फैशन डिजाइनर के अलावा उन्हें एक लेखक, पर्यावरणविद और गे राइट्स पर अपनी प्रखर राय देने वाले दमदार शख्स के तौर भी जाना जाता था। वह 59 साल के थे। उन्होंने साल 2003 में कैटरीना कैफ और अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म बूम में काम किया था। इसके अलावा साल 2008 में रिलीज हुई फैशन मूवी में भी अहम भूमिका निभाई थी।