हॉट ऑन वेब

अफेयर के मामले में अनूप जलोटा से भी कई कदम आगे हैं श्रीसंत, इन 5 खूबसूरत अभिनेत्रियों से रहा है रिश्ता

अगर बात करें, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी एस श्रीसंत की तो भले ही उनकी शादी साल 2013 में महिला स्क्वैश चैंपियन भुवनेश्वर कुमारी से हुई हो लेकिन उनके कई अभिनेत्रियों के साथ अफेयर होने की खबर सुर्खियों में आई थीं।
3 min read
• •
Updated: 8 Oct 2018, 2:49 PM IST
bigg boss show contestant sreesanth love affairs
अफेयर के मामले में अनूप जलोटा से भी कई कदम आगे हैं श्रीसंत, इन 5 खूबसूरत अभिनेत्रियों से रहा है रिश्ता

नई दिल्ली। रियलिटी शो बिग बॉस के एक एपिसोड में श्रीशंत अपनी शादी होने का किस्सा सुना रहे थे तब उन्होंने उन्होंने अपनी पत्नी के मिलने से पहले उनकी ज़िंदगी में एक और लड़की के होने की बात कही थी। उन्होंने उसका नाम तो नहीं बताया लेकिन यह ज़रूर कहा कि वो उस लड़की से बेहद प्यार करते थे लेकिन किसी वजह से वे साथ नहीं आ पाए। लेकिन अगर बात करें, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी एस श्रीसंत की तो भले ही उनकी शादी साल 2013 में महिला स्क्वैश चैंपियन भुवनेश्वर कुमारी से हुई हो लेकिन उनके कई अभिनेत्रियों के साथ अफेयर होने की खबर सुर्खियों में आई थीं। जानकारी के लिए बता दें कि, भुवनेश्वर कुमारी अलवर के शाही खानदान से ताल्लुक रखती हैं।

श्रीसंथ ने आईपीएल के मैच फिक्सिंग के बाद क्रिकेट टीम से तो निकाल दिए गए लेकिन उन्होंने अपने सेलिब्रिटी होने का ताज नही छोड़ा। साल 2008 में श्रीशंत का नाम टॉलीवूड की फेमस एक्ट्रेस श्रिया सरन के साथ जुड़ा था इन दोनों के बीच मुलाकतें तब बढ़ीं जब दोनों को एक प्रोडक्ट के लिए ब्रांड एंबेसडर चुना गया। इसके बाद श्रीशंत और श्रिया के बीच अफेयर की खबरें तेज़ी से मीडिया में अपनी जगह बनाने लगीं। लेकिन इसके बाद जब श्रीसंत अपने कैरियर में सफलता पा रहे थे तो उनके बीच दूरियां बढ़ने लगीं और दोनों का ब्रेकअप हो गया।

इसी तरह एक ऐड साथ काम कर रही बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया सेन के साथ भी श्रीसंत के अफेयर की बात भी सामने आई थी। खबरों की मानें तो दोनों में उन दोनों के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ गई थीं कि दोनों ने शादी तक करने के लिए तैयार हो गए थे लेकिन कुछ निजी परेशानियों की वजह से इनके बीच दूरियां आ गईं और दोनों अलग हो गए।

फिल्म रॉकेट सिंह से शुरुआत करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री शहजान कुछ समय तक बॉलीवुड से जुड़ी लेकिन सफलता न मिलने के बाद वह कुछ समय तक बड़े और छोटे से दूर हो गईं। इसके बाद ऐसी भी खबर आई कि श्रीसंथ और शहनाज का अफेयर चल रहा है और दोनों एक-दूसरे के साथ सीरियस हैं। लेकिन बाकि दो अफेयर की तरह इस रिश्ते को भी कोई मंज़िल नहीं मिली और दोनों एक दुसरे से अलग हो गए। साउथ इंडियन सिनेमा की पॉपुलर अभिनेत्री लक्ष्मी राया से भी इनके अफेयर की खबरें सुर्खियों में रहीं।

बॉलीवुड की बोल्ड फिल्म हेट स्टोरी-2 से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सुरवीन चावला का भी नाम श्रीसंत से जुड़ चुका है। श्रीसंथ और सुरवीन चावला की मुलाकात एक डांस शो के दौरान हुई थी जिस डांस शो में इन दोनों की जोड़ी बनाई गई थी। डांस शो कुछ दिन तक चला था और शो के दौरान ये नजदीक आ गए शो खत्म होने के बाद दोनों के बीच अफेयर का सिलसिला शुरु हो गया। दोनों का रिश्ता एक साल तक चला लेकिन इसके बाद वे किसी कारण से अलग हो गए। बिग बॉस-12 में इन दिनों श्रीसंथ खूब धूम मचा रहे हैं। बिना लडा़ई किए घर में घमासान करवा रहे हैं। ये सही बात है कि वे घर में एक अच्छे प्लेयर की तरह खेल रह हैं, इसी दौरान घर में श्रीसंथ के ऊपर लगे बैन पर घरवालों को चर्चा करते भी देखा गया था।

Published on: