10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

29 सेकंड के इस वीडियो को देख हर किसी का ‘कलेजा आ गया मुंह को’, देख सब कह रहे ‘ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा

सोशल मीडिया पर इस विडियो के वायरल होने के बाद से लोगों थीम पार्क वालों की इस लापरवाही की खूब आलोचना कर रहे हैं। क्योंकि उनकी यह छोटी सी भूल उस शख्स की जिंदगी खत्म कर सकती थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Priya Singh

•

Updated: 6 Oct 2018, 5:00 PM IST

chinese theme park shut down after thrill seeker lucky escape

29 सेकंड के इस वीडियो को देख हर किसी का 'कलेजा आ गया मुंह को', देख सब कह रहे 'ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा

नई दिल्ली। 'ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा' फिल्म देखने के बाद आपके मन भी एक बार तो ज़रूर खतरों से खेलने का विचार आया होगा? और अब तक उस घड़ी का इंतज़ार कर रहे होंगे जिसमें आपको भी खतरों से खेलने का मौका मिले। लेकिन ऐसा करने से पहले इस वीडियो को देख लीजिए तब ही कोई प्लान बनाइए। बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें 500 फुट की ऊंचाई पर एक शख्स एडवेंचर करने गया था। लेकिन इस पुल को पार करते समय शख्स गंभीर हादसे का शिकार होने से बच गया। सीधे शब्दों में बताएं तो उसकी किस्मत अच्छी थी कि उसे कुछ नहीं हुआ लेकिन अगर उससे उस समय एक छोटी सी भी भूल हो जाती तो उसे कोई नहीं बचा पाता। 29 सेकंड के इस वीडियो को देख हर किसी का कलेजा मुंह को आ जा रहा है। चीन के एक थीम पार्क को कुछ वक्त के लिए बंद कर दिया गया है। असल में, सोशल मीडिया पर इस विडियो के वायरल होने के बाद से लोगों थीम पार्क वालों की इस लापरवाही की खूब आलोचना कर रहे हैं। क्योंकि उनकी यह छोटी सी भूल उस शख्स की जिंदगी खत्म कर सकती थी।

आपको बता दें कि, इस शख्स के साथ हुए इस हादसे के बाद, वह शख्स शांत हो जाता है, दूसरी तरफ पहुंचने के बाद चारों ओर घूमता है और मुस्कुराता है, उसे कुछ समझ ही नहीं आया कि उसके साथ आखिर हुआ क्या। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना के बाद सोशल मीडिया में पार्क की इस लापरवाही को लेकर लोगों में रोष है। हुई इस घटना को लेकर पार्क को एक बयान जारी किया है और कहा है कि, यह दुर्घटना प्रबंधन के कारण हुई थी। हालांकि इस लापरवाही को लेकर थीम पार्क को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है। विडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स जब पुल को पार करके उसकी दूसरी ओर पहुंचता है, तो वह पाता है कि उसके शरीर से बंधी रस्सी खुल गई है। जरा सोचिए अगर वह रस्सी पुल पर दौड़ते वक्त उसके शरीर से अलग हो जाती, तो क्या होता? यह सोचने का विषय है।