हॉट ऑन वेब

बिल गेट्स बनें सीक्रेट सेंटा, लड़की को 37 किलो का दिया भारी भरकम तोहफा

Bill Gates Turns Secret Santa : शादी से 10 दिन पहले लड़की की मां की मौत हो गई थी लड़की को तोहफा देने से पहले बिल गेट्स ने की थी रिसर्च
2 min read
Dec 26, 2019
Bill Gates Turns Secret Santa
Bill Gates Turns Secret Santa

नई दिल्ली। क्रिसमस (Christmas) का त्योहार खुशियां लेकर आता है। माना जाता है कि इस मौके पर कोई शख्स सीक्रेट सेंटा बनकर दूसरों को तोहफा देता है, जिससे दूसरे के चेहरे पर मुस्कान आती है। सीक्रेट सेंटा (Secret Santa) बनने के लिए ‘रेडिट’ नामक एक वेबसाइट पर कांटेस्ट चलता है। इसमें हर साल दुनिया के सबसे दौलतमंद इंसान बिल गेट्स (Bill Gates) भी हिस्सा लेते हैं। इस बार क्रिसमस पर उन्होंने अमरीका की एक लड़की को 37 किलो का भारी भरकम तोहफा भेजा है।

सीक्रेट सेंटा के तौर पर बिल गेट्स से मिले गिफ्ट को लेकर हर कोई सोच में पड़ जाएगा कि आखिर इसमें होगा क्या। दरअसल अमेरिका के कोलारेडो की रहने वाली शेल्बी वो लकी लड़की हैं जिन्हें ये खास उपहार मिला है। बिल गेट्स ने जो तोहफा भेजा है उसमें एक नहीं बल्कि कई गिफ्ट थे। इसमें कई सारी किताबों की सीरीज थी। साथ एक सेंटा हैट और पजल भी था। यह जानकारी खुद वेबसाइट की ओर से दी गई है।

बताया जाता है कि शेल्बी की शादी से 10 दिन पहले उनकी मां का निधन हो गया था।बिल गेट्स ने एक प्यारी की चिट्ठी भी शेल्बी को भेजी। इसमें उन्होने लिखा, ‘कोई भी गिफ्ट हमारे किसी अपने के जाने की भरपाई नहीं कर सकता। मैं दुखी हूं आपकी मां के निधन को लेकर। मैंने उनकी याद में अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन में डोनेशन दिया है।’ शेल्बी कहती हैं कि यह सारे गिफ्ट्स उनके लिए बहुत मायने रखते हैं। वो इसके लिए बिल का शुक्रिया अदा करती हैं। बिल गेट्स सीक्रेट सेंटा बनकर जिसके लिए भी गिफ्ट देते हैं, उससे संबंधि‍त सारी रिसर्च भी करते हैं। उसके बाद ही उसे तोहफा दिया जाता है।

Published on:
26 Dec 2019 03:02 pm