हॉट ऑन वेब

स्कूल बस में अचानक शुरू हो गए छात्रा के पीरियड्स, अनजान छात्र ने एेसे की Help

सोशल मीडिया के जरिए एक महिला ने अपनी बेटी के साथ एक लड़के एक अच्छे व्यवहार की सराहना की है आैर उसे धन्यवाद दिया है।

less than 1 minute read
Oct 25, 2018
स्कूल बस में अचानक शुरू हो गए छात्रा के पीरियड्स, अनजान छात्र ने एेसे की Help

नई दिल्ली: फेसबुक पर 'गुरुग्राम मॉम' के नाम से एक फेसबुक पेज बना हुआ है। इस पेज पर एक मां ने अपनी बच्ची के साथ हुए एक किस्से का जिक्र किया है। यह घटना तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हजारों यूजर्स इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। आइए जानते हैं क्या है यह किस्सा।

स्कूल बस में शुरू हो गए पीरियड्स

ये भी पढ़ें

बेटे ने गिफ्ट में दिया था स्मार्ट फोन, महिला को फेसबुक पर हुआ 20 वर्षीय लड़के से प्यार और फिर…

महिला ने लिखा है, ''आज मेरी बेटी स्कूल बस से घर आ रही थी, रास्ते में उसके पीरियड्स शुरू हो गए। बस में मौजूद एक लड़का जो मेरी बेटी को जानता तक नहीं था, वह उसे किनारे ले गया और कान में कहा कि तुम्हारे पैंट के पीछे दाग दिख रहा है। इसके बाद उसने अपना स्वेटर उतारकर देते हुए कहा कि इसे अपनी कमर पर बांध लो, जिससे तुम्हे घर जाने में आसानी हो। मेरी बेटी ने लड़के को मना किया और कहा कि वह 'ठीक' है। लेकिन, लड़के ने रिक्वेस्ट करते हुए कहा, 'मेरी भी बहनें हैं और यह सब अच्छा है।''

सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ

बच्ची की मां ने लड़के का शुक्रिया अदा करते करते हुए अच्छी परवरिश और संस्कार के लिए उसकी मां की भी सराहना की है। वहीं, सोशल मीडिया पर लड़के के इस व्यवहार की जमकर तारीफ हो रही है। एक यूजर ने लिखा, यह लड़का हीरो है, मुझे विश्वास है कि यह एक दिन बड़ा आदमी बनेगा और उसी तरह महिलनाओं को इज्जत देगा, जिसकी वह हकदार हैं।

ये भी पढ़ें

चावल के पैकेट में निकला मरा हुआ चूहा, ट्विटर पर शख्स ने फोटो शेयर कर लिखी ये बातें

Published on:
25 Oct 2018 02:50 pm
Also Read
View All