20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चावल के पैकेट में निकला मरा हुआ चूहा, ट्विटर पर शख्स ने फोटो शेयर कर लिखी ये बातें

जर्मनी के एक शख्स के होश उस वक्त उड़ गए जब उसने एक चावल का पैकेट खोला।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Oct 25, 2018

shocked

चावल के पैकेट में निकला मरा हुआ चूहा, ट्विटर पर शख्स ने फोटो शेयर कर लिखी ये बातें

नई दिल्ली: जर्मनी के एक शख्स के होश उस वक्त उड़ गए जब उसने एक चावल का पैकेट खोला। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में एक शख्स ने यूके के सुपरमार्केट से खरीदे हुए एक राइस पैकेज का फोटो शेयर किया है। तस्वीर में चावल तो नहीं बल्कि चूहा देखने को मिल रहा है।

ट्वीट कर लिखी ये बातें


रिचर्ड लीच नाम के शख्स ने कुक्ड गोल्डन सन पुलाओ राइस की एक तस्वीर शेयर की, जिसके कैप्शन में उसने लिखने, 'Hi @LidlUK मैं आपसे जानना चाहता हूं कि आखिर ये चूहा मेरे राइस के पैकेट में कैसे आया? अब मेरे पूरे घर में सड़े हुए चूहे की महक आ रही है और मेरी पत्नी को लगातार उल्टियां हो रही हैं।' वहीं, रिचर्ड की शिकायत पर कंपनी लिडल ने इसका जवाब देते हुए कहा कि यह चूहा नहीं था, बल्कि चूहे के आकार का एक ढांचा था।

ट्विटर यूजर्स ले रहे मजे


बता दें, चावल में चूहा मिलने की ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। ट्विटर यूजर्स फोटो पर मजे भी ले रहे हैं। कुछ लोगों को तो खाने से ज्यादा मरे हुए चूह की चिंता सता रही है।