हॉट ऑन वेब

खुद को कुंवारा बताकर लड़की के साथ तीन साल तक करता रहा ‘गंदा’ काम, अबाॅर्शन भी करवा दिया आैर फिर…

लड़की ने थाने पहुंचकर एक युवक पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है।

2 min read
Sep 09, 2018
omg
खुद को कुंवारा बताकर लड़की के साथ तीन साल तक करता रहा 'गंदा' काम, अबाॅर्शन भी करवा दिया आैर फिर...

नई दिल्ली: पंजाब के जालंधर की एक लड़की, जिसने देहरादून के लड़के को पहली नजर में दिल दे दिया। वह लड़के की मीठी-मीठी बातों में आ गई आैर दोनों के बीच मोबाइल पर लंबी-लंबी बातें होने लगी। दोस्ती प्यार में बदली आैर इस प्यार में दोनों के बीच शरीरिक संबंध भी बन गए। इसी बीच लड़की प्रेग्नेंट हो गई, उसने लड़के से शादी करने के लिए कहा तो उसने अबाॅर्शन करवा दिया। इसके बाद जब लड़की ने उसके बारे में आैर डीटेल पता लगाई तो चौंकाने वाली बात सामने आई। लड़के की असलियत जानकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

तीन साल तक बनाए शारीरिक संबंध आैर फिर...

मामला देहरादून के भगवानपुर इलाके का है। यहां एक लड़की ने थाने पहुंचकर एक युवक पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि लड़के ने धोखे में रखकर तीन साल तक उसके साथ संबंध बनाए। जब वह गर्भवती हो गई तो उसका अबॉर्शन करा दिया। लड़की के मुताबिक, युवक के साथ उसका अफेयर था। उसने मुझसे शादी करने का वादा किया था, लेकिन जब मैंने उससे शादी का दबाव बनाया तो वह मुकर गया। इस दौरान उसने मुझसे शारीरिक संबंध भी बनाए। यही नहीं जब वह प्रेग्नेंट हुई तो उसका अबॉर्शन भी करवा दिया।

खुद को बताया था अविवाहित आैर सेना का जवान

पीड़िता के मुताबिक, युवक ने खुद को अविवाहित और सेना का जवान बताया था। लेकिन, जब उसके बारे में पता किया गया तो पता चला कि वह शादीशुदा है। जब लड़की को यह बात चली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़िता ने थाने में शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाइर् है। उसका कहना है कि लड़के को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। पुलिस का कहना है कि युवती की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। युवक के बारे में पता लगाया जा रहा है। इसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
09 Sept 2018 03:20 pm