हॉट ऑन वेब

महिला ने एक गुड्डे से की शादी, अब पैदा हुआ ऐसा बच्चा जिसे देख उड़े लोगों के होश

Weird News: दुनिया में एक महिला ऐसी भी है जिसने कपड़े से बने गुड्डे से न केवल प्यार किया, बल्कि उससे शादी भी की और अब उसका एक बेबी भी है जो सभी को हैरान कर रहा है।

2 min read
Jun 25, 2022
Brazilian woman marries rag doll has a baby too

प्यार अंधा होता है और ये किसी से भी हो सकता है। अक्सर फिल्मों में आपने ऐसे डायलॉग सुने होंगे। वास्तविक जीवन में भी एक ऐसी घटना सामने आई है जो सभी को हैरान कर रही है। एक महिला को कपड़े से बने गुड्डे से प्यार हो गया और फिर उसने उससे शादी भी कर ली। अब उसने एक बच्चे को भी जन्म दिया है जिसे देख लोगों के होश उड़ गए हैं।

ये महिला ब्राजील की रहने वाली है और इसका नाम मेरवोन रोका मोरेस है जो केवल 33 वर्ष की है। इस महिला ने अपनी माँ से कहा था कि वो सिंगल है और कोई फ़ोरो डांस पार्टनर न होने से वो काफी परेशान है। इसके बाद इस महिला की माँ ने उसके लिए एक कपड़े का गुड्डा बना दिया और उसे गिफ्ट कर दिया। इस गुड्डे का नाम मार्सेलो रखा गया। महिला ने बताया कि मार्सेलो को देखते ही उसे उससे प्यार हो गया।

महिला ने कहा, "जब मार्सेलो मेरी लाइफ में आया तो मेरी लाइफ कम्प्लीट हो गई। वो मेरे लिए एक डांस पार्टनर से बढ़कर है और हम शादी के बंधन में बंध चुके हैं।"

महिला ने आगे कहा कि "मार्सेलो काफी अच्छा और विश्वासपात्र है और एक ऐसा पुरुष है जिसकी महिलायें चाह रखती हैं।" यही नही महिला ने बताया कि रियो डी जनेरियो के एक बीच हाउस पर हनीमून भी मनाया था।

मेरवोन रोका मोरेस नाम की इस महिला ने कहा कि 'मार्सेलो ने मुझे प्रेग्नेंट किया और मेरा प्रेग्नन्सी टेस्ट भी पाज़िटिव आया।' महिला ने बताया कि अब उनका एक बेबी भी है और 21 मई को हमने डॉल चाइल्‍ड' मार्सिन्‍हो का स्वागत किया था। बेबी के जन्म लो 200 लोगों ने लाइवस्ट्रीम पर भी देखा था जिसे देख सभी हैरान थे।

यह भी पढ़े- दुनिया का सबसे महंगा तकिया, जानिए क्या है इसकी खासियत

Updated on:
25 Jun 2022 06:09 pm
Published on:
25 Jun 2022 06:08 pm
Also Read
View All