इंसान अच्छी नींद ना करे तो इसका सीधा असर उसकी सेहत पर पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि दिन में कम से कम 6 से7 घंटे की नींद जरूर की जाए। अच्छी नींद के लिए अच्छा बिस्तर और तकिया बहुत जरूरी होता। ये दोनों ना हों तो अच्छी नींद करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। भारत में तो ज्यादातर घरों में रुई से भरे गद्दे और तकियों का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन बदले वक्त के साथ तकिया में अलग-अलग क्वालिटी आने लगीं है। इनमें से कुछ को हेल्थ को ध्यान में रख कर ही बनाए हैं, लेकिन इनकी कीमत जानकार आप चौंक जाएंगे।