हॉट ऑन वेब

दूल्हे की जगह दुल्हन चढ़ी घोड़ी, काले चश्मे में दिखा रौब

Brides on Horse : हरियाणा के भिवानी का है मामला, दो बहनों की शादी में दिया गया प्रेरक संदेश

2 min read
Jan 30, 2020
bride on horse in bhiwani

नई दिल्ली। यूं तो हिंदू धर्म में दूल्हा अपनी दुलहन को घोड़ी (horse ride) पर सवार होकर लेने आता है। इसके अलावा कई समुदायों में घुड़चढ़ी को लेकर अलग-अलग रिवाज हैं। जिसे लड़के ही निभाते हैं। मगर हर‍ियाणा के भ‍िवानी शहर (Bhiwani) में दो दुल्हनों ने घोड़े पर चढ़कर बनवारा (Banwara) की रस्म निभाई। दूल्हे की दुल्हन को घुड़चढ़ी करता देख सभी हैरान रह गए।

मालूम हो कि भिवानी में रहने वाली कंचन और मोनिका अपनी शादी के जरिए समाज को एक संदेश देना चाहती थीं। उनका मानना है कि लड़कियां, लड़कों से कम नही हैं। ऐसे में उन्होंने इस रस्म (rituals) को अदा करने का फैसला लिया था। उन्होंने यह भी बताया कि उनके माता-पिता या घरवाले कभी लड़के और लड़की में फर्क नहीं करते हैं। उन्होंने वो सारी आजादी दी जो एक लड़के को होती है। इसलिए वह बनवारा की रस्म के जरिए दहेज प्रथा व कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों को छोड़कर 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का संदेश देना चाहती थीं।

कंचन और मोनिका की शादी के बंधन में बंधने से पहले बनवारा की रस्म निभा रही थीं। इसमें वो नोटों की माला पहनकर और काला चश्मा लगाए हुए घोड़े पर सवार थीं। दोनों बहनों की इस अनूठी शादी में शामिल होने को लेकर घरवाले और आस-पड़ोस के लोग भी काफी उत्साहित दिखे। उन्होंने गाजे-बाजे के साथ जलसा निकाला। दोनों बहनों ने भी इस मौके पर जमकर डांस किया। इसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया (social media) पर खूब वाहवाही बंटोर रहा है।

Published on:
30 Jan 2020 08:58 am
Also Read
View All

अगली खबर