हॉट ऑन वेब

ब्रिटेन के इस शख्स ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, 1000 इंसानों और 50 घोड़ों को पछाड़ा

अगर इंसान और घोड़े के बीच दौड़ का मुकाबला होता है कि इसमें जीत घोड़े की ही होती है। क्योंकि इसको धरती पर तेज दौड़ने वाला जानवरों में गिना जाता है। ब्रिटेन के रनर रिकी लाइटफुट (Ricky Lightfoot ) ने 50 घोड़ों और 1000 इंसानों को पछाड़कर अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

2 min read
Ricky Lightfoot

कहते हैं कि चीते की चाल, बाज की नजर और घोड़े की दौड़ पर कभी संदेह नहीं करना चाहिए। आपको बता दें कि घोड़ा धरती पर तेज दौड़ने वाले जानवरों में से है। अगर घोड़े और इंसान के बीच दौड़ का मुकाबला रखा जाए तो घोड़ा इंसान को आसानी से हरा देगा। लेकिन आज आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो सबसे तेज दौड़ता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस शख्स ने दौड़ में घोड़े को भी हरा दिया है। जी हां ब्रिटेन के रनर रिकी लाइटफुट (Ricky Lightfoot ) ने यह असंभव उपलब्धि हासिल की है।

50 घोड़ों और 1000 इंसानों को पछाड़कर
हाल ही में ब्रिटेन के वेल्स में इंसान और घोड़े के बीच अनोखी रेस का आयोजन किया गया जिसमें लाइटफुट में जीत दर्ज कर दुनियाभर के लोगों को चौंका दिया। उन्होंने घोड़ों को पीछे छोड़कर 35 किलोमीटर की रेस जीती है। इस शख्स ने ना सिर्फ 50 घोड़ों को बल्कि 1000 इंसानों को भी मात देकर 35 किलोमीटर की रेस जीती है।

2 घंटे 22 मिनट में पूरी 35 किमी की रेस
37 वर्षीय रिकी लाइटफुट फायरफाइटर में अपनी सेवा दे चुके है। कंब्रिया के डेरहम के रहने वाले इंग्लिश आदमी ने 35 किलोमीटर की रेस महज 2 घंटे 22 मिनट और 23 सेकेंड में पूरी कर सभी को हैरान कर दिया। रेस के रनर अप के तौर पर Lane House Boy और Kim Alman नाम के दो घोड़े रहे। दोनों घोड़ों ने यह दौड़ 2 घंटे 24 मिनट और 24 सेकेंड में पूरी की।

यह भी पढ़ें- अजीब शौक! इस शख्स को मेंढकों से इतना प्यार तैयार कर दी 14 लाख मेंढकों की फौज



15 साल बाद किसी ने घोड़े को हराया
रिकी लाइटफुट ने यह दौड़ से घोड़ों से 2 मिनट पहले पूरी कर सभी को हैरान कर दिया है। आपको यह जानकर ताज्जुब होगा बीते 15 साल से इस रेस में कोई भी इंसान नहीं जीता था। साल 2007 में फ्लोरेन होल्टिंगर (Florien Holtinger) नाम के शख्स ने ये रेस जीती थी। अब यह नया रिकार्ड लाइटफुट ने अपने नाम कर लिया है।

यह भी पढ़ें- अनोखा क्लीनिक! अजीबोगरीब कपड़ों में रहता है स्टाफ और डॉक्टर


इस तरह शुरू हुई थी अनोखी रेस
आपको बता दें कि साल 1980 में Neaudd Arms पब में दो लोगों ने शर्त लगाई थी। शर्त यह थी कि इंसान रेस में घोड़ों को मात दे सकता है। इसके बाद यह दौड़ शुरू की गई। रेस शुरू होने के 24 साल बाद साल 2004 में पहली बार हॉ लॉब (Huw Lobb) नाम के व्यक्ति ने यह रेस जीती थी। लॉब ने मात्र 2 घंटे 5 मिनट के अंदर ही रेस पूरी कर लिया था।

Published on:
17 Jun 2022 03:40 pm
Also Read
View All