हॉट ऑन वेब

हाई हील्स में दौड़कर सड़क पार कर रही थी महिला, अचानक फिसला पैर आैर…

ये वीडियो देखने के बाद लड़कियों को ये अंदाजा लग जाएगा कि हाई हील्स कितना खतरनाक साबित हो सकती है।

2 min read
shocking video
हाई हील्स में दौड़कर सड़क पार कर रही थी महिला, अचानक फिसला पैर आैर...

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक्सीडेंट का एक बेहद खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के मुताबिक, एक महिला हाई हील्स में सड़क पार करने की कोशिश करती है, लेकिन जैसे ही वह आखिरी में पहुंचती है अचानक एक कार उसे टक्कर मार देती है। बता दें, महिला हाई हील्स पहने थी आैर दौड़ते हुए सड़क पार रही थी। अचानक से उसका पैर फिसला आैर वह कार के नीचे आ गई।

वीडियो देखकर निकल गई लोगों की चीख

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला मेक्सिको के सोनोरा राज्य का है। मिनेरवा नाम की एक महिला हाई हील्स में एक बिजी रोड़ को क्रास करने की कोशिश करती है। रोड के अंत पहुंचकर वह फिसल जाती है और सामने से आ रही एक कार उसे टक्कर मार देती है। कार चालक टक्कर लगते ही ब्रेक लगाता है, लेकिन तब तक मिरेरवा को काफी चोट आ चुकी होती है आैर वह बेहोश हो जाती हैं। ये वीडियो जिसने भी देखा उसकी चीख निकल गई।

घुटने और एलबो में आया फ्रैक्चर

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग वहां पहुंचते हैं और मिनेरवा को अस्पताल पहुंचाते हैं। बताया जा रहा है कि मिनेरवा के घुटने और एलबो में फ्रैक्चर आया। लोगों ने भगवान का शुक्रिया अदा किया कि मिनेरवा की जान बच गई, क्योंकि वीडियो देखकर पता चल रहा है कि कितना खतरनाक एक्सीडेंट था।

वीडियो शेयर कर महिलाआें को एलर्ट कर रहे लोग


बता दें, कई लड़कियां स्टाइलिश लुक के हाई हील्स पहनती हैं तो कई अपनी कम हाइट की वजह से हील्स का सहारा लेती हैं। ये हाई हील्स कितना खतरनाक हो सकती हैं, इसका ताजा उदाहरण ये वीडियो है। कई लोग इस वीडियो के जरिए ऐसी महिलाओं और लड़कियों को भी अलर्ट कर रहे हैं, जो हाई हील्स को बहुत ज्यादा इस्तेमाल करती हैं। ऐसा करना जान के लिए खतरा भी साबित हो सकता है।

Published on:
29 Jun 2018 05:19 pm