2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस शख्स ने पानी पीते समय कर दी थी लापरवाही, डॉक्टर ने नाक से निकाली ऐसी चीज जिसे देख रह जाएंगे दंग

इस व्यक्ति ने खुद से कई जतन किए लेकिन खून बंद होने का नाम नहीं ले रहा था।

2 min read
Google source verification

image

Priya Singh

Jun 29, 2018

doctor in china pulls out live 4-inch leech from mans nostril

इस शख्स ने पानी पीते समय कर दी थी लापरवाही, डॉक्टर ने नाक से निकाली ऐसी चीज जिसे देख रह जाएंगे दंग

नई दिल्ली। 19,000 बार शेयर किए गए चीन के इस वीडियो में सबको हैरानी में डाल दिया है। चीन के गुआंग्शी इलाके के बेहाई शहर से एक अजीब मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 51 साल के एक शख्स ने कई दिनों से नाक से खून बहने की शिकायत की थी। इस व्यक्ति ने खुद से कई जतन किए लेकिन खून बंद होने का नाम नहीं ले रहा था। जब बात नहीं बानी तो ये शख्स ने अंत में डॉक्टर का दरवाजा खटखटाया। इलाज करने के लिए जब डॉक्टर ने उसकी नाक के अंदर की जांच की तो वे हैरान रह गए। असल में व्यक्ति की नाक के अंदर एक जोंक जा चिपकी थी, जोंक लुसका खून चूस रही थी। बता दें कि ये जोंक आकार में भी बड़ी थी। लेकिन सोचने वाली बात है कि कैसे उस व्यक्ति की नाक में घुसी और उसे इस बात का एहसास भी नहीं हुआ।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस 51 वर्षीय इस व्यक्ति की नाक से जब खून आना बंद नहीं हुआ तो इसने डॉक्टर से संपर्क किया। डॉक्टर को पड़ताल करने पर पता चला कि, उसकी दाहिनी नाक में एक विशाल जिंदा जोंक चिपकी है। डॉक्टर ने देर न करते हुए ऑपरेशन के दौरान पहले व्यक्ति के नाक की छेद को एक औजार से बड़ा किया, इसके बाद चिमटी की मदद से उसकी नाक से 4 इंच की जोंक निकाल ली। जोंक के अकार को देखकर अंदाजा लगया जा सकता है एक हफ्ते में उसने उस व्यक्ति का का कितना खून चूसा होगा। इस शख्स से जब पुछा गया तो उसके अनुमान लगाते हुए बताया कि एक हफ्ते पहले वह पहाड़ों पर घूमने गया था वहां उसने एक जगह पानी पिया उसने अंदाजा लगाते हुए बोला कि हो सकता है उसे समय मेरी नाक में जोंक घुस गई होगी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को काफी लोगों ने देखा।