हॉट ऑन वेब

आदमी है या मधुमक्‍खी का छत्‍ता! शरीर पर 6.37 लाख मधुमक्खियां, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

चीन के शख्स ने अपने शरीर पर 6 लाख से अधिक मधुमक्खियों को बैठाकर विश्व रिकॉर्ड कायम किया। इस शख्स का नाम रुआन लियान्गमिंग है। रुआन ने अपने पूरे शरीर को मधुमक्खियों से ढककर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है।

2 min read
Ruan Liangming

आपने देखा होगा कि मधुमक्खी के डंक मारने पर कई लोगों की हालत खराब होती है। आमतौर पर डंक मारने के बाद शरीर पर गंभीर एलर्जिक रिएक्शन हो जाता है। ऐसी स्थिति में आपातकालीन उपचार की जरूरत पड़ती है। आज आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बता रहे है जिसने अपने शरीर को ही मधुमक्खी का छत्ता बना दिया। यह पढ़ने में भले ही आपको अजीब लगे, लेकिन बिल्कुल सच है। हम बात कर रहे है चीन के रुआन लियान्गमिंग की। रुआन लियान्गमिंग ने असंभव को संभव कर दिखाया है। उन्होंने अपने पूरे शरीर को मधुमक्खियों से ढककर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो और फोटो वायरल हो रही है। इनको देखकर हर कोई हैरान है।

शरीर पर बैठाईं 6 लाख 37 हजार मधुमक्खियां
कीर्तिमान रचने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। लेकिन लियान्गमिंग एक चलता-फिरता मधुमक्खियों का छत्ता बन गया। उन्होंने एक रानी मक्खी को अपने शरीर पर बैठाया। इससे दूसरी बहुत सी मधुमक्खियां अपने आप कर बैठ गई। गिनीज बुक के मुताबिक यह बी ब्रीडिंग (Bee Bearding) 19वीं सदी से चली आ रही एक कला है। रुआन इसके लिए करीब 6,37,000 मधुमक्खियां अपने शरीर पर बैठाईं। इनमें से 60 रानी मधुमक्खियां थीं। इनका वजन करीब 63.7 किलो रहा।

यह भी पढ़ें- दुनिया के 5 सबसे खतरनाक एयरपोर्ट, हर वक्त प्लेन क्रैश का खतरा!


शांत प्रवृति का होना जरूरी
एक इंटरव्यू में रुआन ने बताया कि ऐसा करने के लिए प्रतिभागी को शांत प्रवृति का होना चाहिए। मधुमक्खियों को इस बात का पता होता है कि अगर वह अगर आपको काटेगी तो वह मर जाएगी। यह तभी काटती हैं, जब उसे आपसे खतरा लगता है। खुद के बचाव के लिए मधुमक्खियां हमला करती है।

यह भी पढ़ें- दुनिया का सबसे मनहूस मोबाइल नंबर, जिसने भी खरीदा हो गई मौत




रुआन ने सुरक्षा उपकरण नहीं पहना
रुआन मधुमक्खियों के बैठने के दौरान संयम से खड़े रहे। इस दौरान उनकी आंखें खुली थी और मुंह बंद था। जो लोग मधुमक्खियां डाल रहे थे उन्होंने सुरक्षा के उपकरण पहन रखे थे। हालांकि, खुद रुआन ने कोई भी सुरक्षा उपकरणों को नहीं पहना था। इस पूरे घटनाक्रम को ऐंजेला वू और और लीसा हॉफमन ने जज किया। सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो और फोटो वायरल हो रही है।

Published on:
07 Jun 2022 02:58 pm
Also Read
View All