हॉट ऑन वेब

ड्रग डीलर के घर छापा मारने पहुंचे थे अधिकारी तो पुलिस-पुलिस चिल्लाने लगा पालतू तोता और फिर…

ब्राजील के ड्रग डीलर के घर छापा मारने पहुंची थी पुलिस। जैसे ही पुलिस घर के बाहर पहुंची वो हो गयी हैरान। बाहर पिंजड़े में टंगे तोते ने की चौंकाने वाली हरकत।

less than 1 minute read
Apr 28, 2019
parrot
ड्रग डीलर के घर छापा मारने पहुंचे थे अधिकारी तो पुलिस-पुलिस चिल्लाने लगा पालतू तोता और फिर...

नई दिल्ली: कई बार लोग अपने घरों पर पक्षियों को पालते हैं। इन पक्षियों में ज्यादातर लोग तोता पालना पसंद करते हैं क्योंकि ये बेहद ही समझदार पक्षी होते हैं। ये इंसानी भाषा बोल भी लेते हैं और समझ भी लेते हैं। आपको बता दें कि हाल ही में अधिकारी जब एक ड्रग डीलर के घर पर छापा मारने पहुंचे तब उनके घर के बाहर पिंजरे में टंगे हुए तोते ने ऐसा काम कर दिया जिसकी वजह से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

आपको बता दें कि अक्सर लोग जब घरों में तोता पालते हैं तो वो अपने तोते को अच्छी बातें सिखाते हैं। लेकिन जिस Drug dealer के घर पुलिस अधिकारी छापा मारने पहुंचे थे उसने अपने तोते को पुलिस को देखते ही उनके बारे में सचेत करना सिखाया था। जब ब्राजील में इस ड्रग डीलर के घर पुलिस छापा मारने पहुंची तब घर के बाहर टंगा हुआ ये तोता पुलिस-पुलिस चिल्लाने लगा।

Brazil के इस बदनाम ड्रग डीलर ने अपने पालतू तोते को इस तरह से ट्रेनिंग दी थी कि वो पुलिस को देखते ही उसके बारे में बता देता था। उस दिन भी ऐसा हुआ जब पुलिस छापा मारने पहुंची तो बाहर टंगा हुआ तोता मम्‍मा पुलिस, मम्‍मा पुलिस चिल्लाने लगा। इस घटना के बाद पुलिस ने तोते को हिरासत में ले लिया है। तोते को Teresina के चिड़‍ियाघर में रखा गया है। पुलिस जिस जगह छापा मारने गई थी, वह ड्रग तस्‍करी का धंधा एक महिला चलाती थी।

Published on:
28 Apr 2019 09:35 am