हॉट ऑन वेब

35 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था विमान, अचानक पायलट ने की एेसी गलती आैर…

चीन के बीजिंग में एक बड़ा विमान हादसा होने से बच गया। हादसे की वजह कोई टेक्निकल प्रॉब्लम नहीं बल्कि एक ई—सिगरेट थी।

2 min read
Jul 15, 2018
35 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था विमान, अचानक पायलट ने की एेसी गलती आैर...

नई दिल्ली: विमान का टिकट बुक कराने से लेकर उसमें सवारी करने और उतरने का यात्रियों को कई तरह के निर्देश दिए जाते हैं। विमान में उड़ने से पहले यात्रियों को अपने फोन तक बंद करने की सलाह दी जाती है, जिससे टेकआॅफ में कोई दिक्कत न आए। वहीं, अगर खुद विमान का पायलट ऐसी गलती कर दे, जिससे विमान में यात्रियों की जान खतरे में पड़ जाए तो। जी हां, चीन के बीजिंग में एक बड़ा विमान हादसा होने से बच गया। हादसे की वजह कोई टेक्निकल प्रॉब्लम नहीं बल्कि एक ई—सिगरेट थी।

जब विमान में सिगरेट पीने लगा पायलट

ये भी पढ़ें

20 करोड़ रुपए की है छिपकली, जो मानी जाती है अच्छी किस्मत और समृद्धि की प्रतीक


सरकारी एयरलाइंस एयर चाइना में एक हादसा होने से बच गया। यहां विमान का एक को-पायलट विमान में ही ई-सिगरेट पीने लगा और सिगरेट का धुआं भरने के चलते फ्लाइट अचानक ही 10 हजार फीट नीचे आ गई।

फ्लाइट अचानक 35,000 फीट से 25,000 फीट तक नीचे आ गई


घटना 10 जुलाई की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, एयर चाइना की फ्लाइट ने हांगकांग से उड़ान भरी। इस फ्लाइट में 153 यात्री सवार थे। फ्लाइट अचानक 35,000 फीट से 25,000 फीट तक नीचे आ गई और ऑक्सीजन मास्क नीचे आ गए।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

एयर चाइना के एक आधिकारी ने घटना को लेकर कहा है कि घटना के बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि जांच में चालक दल की लापरवाही सामने आती है तो कंपनी जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

क्यों हुआ एेसा?


वहीं, पीपुल्स डेली, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बयान जारी किया कि एविएशन अथॉरिटी ने अपनी शुरुआती जांच में कि को-पायलट ई—सिगरेट पी रहा था। धुआं अंदर न जाए इसलिए उसने एयर कंडीशन को बंद कर दिया और ऐसा करते ही फ्लाइट अचानक ही नीचे आने लगी। बता दें, पायलट की इस गलती से विमान में बैठे 153 यात्रियों की जान तक जा सकती है।

ये भी पढ़ें

इस मंदिर में तेल नहीं पानी से जलता है दीपक, चमत्कार को देखने दूर-दूर से आते हैं लोग

Published on:
15 Jul 2018 12:00 pm
Also Read
View All