
भारत एक धार्मिक प्रवृत्ति वाला देश है। देश के हर कोने में आपको मंदिर मिल जाएगा। भारत के बारे में कहा जाता है कि यहाँ हर पांच कोस के बाद पानी और भाषा में बदलाव देखने को मिलता है। पर अगर कुछ नहीं बदलता, तो वो है देश में मंदिरों का पाया जाना। देश में सभी मंदिरों का कुछ न कुछ पौराणिक महत्व है। कई मंदिर तो चमत्कारिक हैं। इन मंदिरों के चमत्कार को देखकर वैज्ञानिक भी भरोसा नहीं कर पाते। न ही इनके रहस्य को सुलझा पाते।
ऐसा मंदिर जहाँ दूध का रंग बदल जाता है
केरल राज्य में एक ऐसा ही मंदिर है जिसे बहुत ही चमत्कारिक माना जाता है। देश-विदेश में इस मंदिर के चमत्कार के चर्चे हैं। यह मंदिर केरल के कीजापेरूमपल्लम गाँव में स्थित है और इसे नागनाथस्वामी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। साथ ही इसे केतु स्थल या केतु मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर कावेरी नदी के तट पर स्थित है। इस मंदिर का रहस्य यह है कि जब श्रद्धालु इस मंदिर में शिवलिंग पर दूध चढ़ाते हैं तब दूध का रंग बदल जाता है। दूध सफेद से नीला हो जाता है।
रहस्य का नहीं हुआ है खुलासा
शिवलिंग पर अर्पित किए दूध का रंग सफ़ेद से नीला होने का रहस्य आज भी एक रहस्य ही बना हुआ है। कई लोगों ने इस रहस्य का पता लगाने की कोशिश की है, पर इस रहस्य का खुलासा नहीं हो पाया है। वैज्ञानिकों को भी इस रहस्य को सुलझाने में सफलता नहीं मिली है।
यह भी पढ़ें- 'मोदी जी, आप सबकी बात सुनते हो आज मेरी भी बात सुनो', देखें एक नन्ही सी बच्ची की पीएम मोदी से गुहार
रहस्य का नहीं हुआ है खुलासा
शिवलिंग पर अर्पित किए दूध का रंग सफ़ेद से नीला होने का रहस्य आज भी एक रहस्य ही बना हुआ है। कई लोगों ने इस रहस्य का पता लगाने की कोशिश की है, पर इस रहस्य का खुलासा नहीं हो पाया है। वैज्ञानिकों को भी इस रहस्य को सुलझाने में सफलता नहीं मिली है। सभी के लिए यह एक हैरानी की बात है, पर इसके चमत्कार को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।
मंदिर से जुड़ी एक मान्यता भी
इस मंदिर में ऐसी भी मान्यता है कि जो लोग केतु ग्रह दरअसल जो लोग केतु के दोष से पीड़ित होते हैं, सिर्फ उनके द्वारा चढ़ाए गए दूध का रंग ही बदल कर नीला होता है। बाद में इसका रंग बदल कर फिर से सफेद हो जाता है।
यह भी पढ़ें- जीप सहित झील में गिर गई महिला; दो दिन पानी में डूबे रहने के बाद भी बची ज़िंदा, लोगों ने बताया चमत्कार