यह लड़की अपने ड्राइवर के साथ दिल्‍ली के कनॉट प्लेस इलाके में अपने दोस्तों से मिलने आई थी।
नई दिल्ली। कभी-कभी लोग अपनी आजादी का फायदा उठाते हुए कुछ ऐसा कर जाते हैं कि उन्हें जिंदगीभर उसके लिए पछताना पड़ता है। जैसा की आप जानते हैं भारत में सबसे बड़ा जुर्म है किसी की हत्या करना। किसी को भी कोई भी कदम उठाते समय पहले यह सोच लेना चाहिए कि उसका अंजाम क्या होगा। ऐसा ही कुछ हुआ एक भावी फैशन डिज़ाइनर के साथ। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह लड़की किसी बड़े ट्रांसपोर्टर की बेटी है जो मुंबई में फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही है। यह लड़की अपने ड्राइवर के साथ दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में अपने दोस्तों से मिलने आई थी। आरोपी स्टूडेंट की पहचान 20 साल की श्रेया अग्रवाल के रूप में हुई है। और घटना की बात करें तो शिवाजी श्रेया नाम की इस लड़की ने स्टेडियम के पास तेज रफ्तार एसयूवी सवार छात्रा ने महिला को कुचल दिया।
जानकारी के लिए बता दें कि, आरोपी की जीप कम्पस कार के पिछले टायर में फंसकर महिला 100 मीटर तक घिसटती चली गई। बाद में उनकी मौत हो गई। आरोप है कि एसयूवी सवार लड़की महिला को टक्कर मारकर जीप लेकर भागने लगी। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रात 9:15 बजे दोनों पुलिसकर्मियों ने शिवाजी स्टेडियम की तरफ से काले रंग की यूपी नंबर की एसयूवी को रॉन्ग साइड से आते देखा। लोग कार को रोकने का शोर मचाते हुए उसके पीछे दौड़ लगा रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान 50 साल की महिला भिखारी के रूप में हुइ है बता दें कि, छात्रा अपने ड्राइवर के साथ दिल्ली में दोस्तों से मिलने आई थी. कनॉट प्लेस में ड्राइवर की जगह वह खुद एसयूवी चलाने लगी। इसके बाद यह हादसा हुआ।