हॉट ऑन वेब

Video: 8 महीने के बच्चे के गले में फंसा खाना, पुलिस ने बचा ली जान

इंटरनेट पर एक 8 महीने के बच्चे वीडियो छाया हुआ है बच्चे के गले में फंस गया था खाना
less than 1 minute read
police_1.jpg

नई दिल्ली। इन दिनों इंटरनेट पर एक 8 महीने के बच्चे वीडियो छाया हुआ है। वीडियो में एक पुलिस अधिकारी बच्चे के गले में फंसा खाना निकालता नजर आ रहा है। सोशल मीडियो पर लोग बच्चे की जान बचाने वाले पुलिस अधिकारी की सराहना कर रहे हैं। दरअसल, मामला ऑस्ट्रेलिया (Australia) के पर्थ (Perth) का है। इस घटना के वीडियो को पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया पुलिस फोर्स ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है. वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 24 दिसंबर 2019 की रात को करीब 11.30 बजे एक माता-पिता अपने बच्चे के साथ पर्थ पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। बच्चे के गले में खाना फंस गया था। फंसे खाने को बाहर निकालने में एक सार्जेंट ने मदद की। लोगों को पुलिस का ये काम खूब पसंद आ रहा है। लोग वीडियो पर ढ़ेर सारे कमेंट कर रहे हैं।

Published on:
31 Dec 2019 01:03 pm