15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हॉट ऑन वेब

खतरनाक बाइक से जा रहा था लड़का, पुलिस ने रोक खिंचवाईं फोटो, देखें मजेदार वीडियो

BMW बाइक से जा रहा था लड़का तमिलनाडु पुलिस ने बाइकचालक को चैक-पॉइंट पर रोका

Google source verification

image

Vivhav Shukla

Dec 30, 2019

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिस एक शानदार बाइक के साथ तस्‍वीरें भी ख‍िंचवाते नजर आ रही है। दरअसल, यूट्यूब चैनल ‘RideWithKC’ पर यह विडियो अपलोड किया गया है। इस चैनल को चलाने वाले यूट्यूबर को ही तमिलनाडु पुलिस ने रोका था। वह मुंबई से मदुरई के बीच की यात्रा कर रहे थे। ऊटी से यात्रा शुरू करते हुए कुछ देर बाद पुलिस बैरिकेड्स के नजदीक पहुंचता है। वहां पुलिस अध‍िकारी उसे बाइक के कागज दिखाने के लिए रोक लेते हैं।और जांच के बाद बाईक के साथ तस्वीरें ख‍िंचवाने लगते हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें यूट्यूबर BMW R1200 GS बाइक लेकर चल रहा था। इस सुपरबाइक की दिल्‍ली में एक्‍स-शोरूम कीमत 19.27 लाख रुपये है।