हॉट ऑन वेब

गांव में थी पानी की कमी तो लॉकडाउन में पति-पत्नी ने मिलकर खोद डाला कुआं, देश के लिए बनी नजीर

-Coronavirus Lockdown: कई लोग लॉकडाउन का सदुपयोग कर समाज के लिए नजीर पेश कर रहे है।-Lockdown 2.0: महाराष्ट्र के वाशिम जिले में पति-पत्नी ने मिलकर गांव के लिए कुआं ( Husband Wife Dig Well in Village ) खोद दिया।-21 दिन बाद मेहनत रंग लाई और 25 फुट खुदाई करने के बाद कुएं में पानी नजर आने लगा। -अब गांव में नल योजना भी बंद है। अब इससे गांव में पानी कमी दूर हो सकेगी।.कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के चलते पूरे देश में लॉकडाउन ( Lockdown ) है। आवश्यक सेवाओं से जुड़े काम को छोड़कर लगभग सभी काम बंद है।

2 min read
coronavirus lockdown husband wife dig 25 feet water well in village

नई दिल्ली।
कोरोना वायरस ( coronavirus ) के चलते पूरे देश में लॉकडाउन ( Lockdown ) है। आवश्यक सेवाओं से जुड़े काम को छोड़कर लगभग सभी काम बंद है। लोग अपने घरों में बंद है। वहीं, कई लोग लॉकडाउन का सदुपयोग कर समाज के लिए नजीर पेश कर रहे है। ऐसा ही मामला महाराष्ट्र के वाशिम जिले में सामने आया है जहां पति-पत्नी ने मिलकर गांव के लिए कुआं ( Husband Wife Dig Well in Village ) खोद दिया। 21 दिन बाद जब कुएं से पानी आया तो पूरा गांव अचंभित रह गया।

21 दिन में खोदा 25 फुट कुआं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाशिम जिले के मनोरा तहसील के कारखेड़ा गांव के गजानन पकमोड़े मजदूरी कर घर चलाते हैं। लॉकडाउन के चलते मजूदरी का काम बंद हो रखा है। काफी दिनों से घर पर ही बैठे थे। गांव में पानी की कमी को लेकर चर्चा चल रही थी। मन में गांव में कुआं खोदने का ख्याल आया। उसने अपनी पत्नी से इस बार में चर्चा की। दोनों ने घर के आंगन में कुआं खोदने ( Husband Wife Dig Well in Lockdown ) की ठान ली। इसके बाद दोनों कुआं खुदाई में लग गए। करीब 21 तक की मेहनत के बाद 25 फुट कुएं की खुदाई हुई। तभी कुएं में से पानी आ गया। दोनों की मेहनत रंग लाई।

पहले उड़ाया मजाक, अब कर रहे प्रशंसा
घर के आंगन में जब कुएं की खुदाई शुरू की गई तो पड़ोसी और गांव के लोगों ने दोनों पति-पत्नी का मजाक उड़ाया। लेकिन, दोनों अपने काम में लगे रहे और 21 दिन बाद मेहनत रंग लाई। 25 फुट खुदाई करने के बाद कुएं में पानी नजर आने लगा। गजानन पकमोड़े ने कहा कि जो गांव वाले कल तक मजाक उड़ा रहे थे, वही आज उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।

पहले की पूजा-अर्चना
गजानन पकमोड़े ने बताया कि कोरोना के चलते वह बाहर नहीं जाते। पत्नी के साथ विचार कर कुआं खोदने की ठानी। पत्नी ने पूजा-अर्चना की और उसके बाद कुएं की खुदाई शुरू कर दी। 21 दिन बाद कुएं से पानी आ गया। गांव में नल योजना भी बंद है। अब इससे गांव में पानी कमी दूर हो सकेगी।

Updated on:
21 Apr 2020 12:43 pm
Published on:
21 Apr 2020 12:41 pm