हॉट ऑन वेब

मास्क नहीं पहने वाले सावधान! एक बार यह वीडियो जरूर देखें

पूरा देश कोरोना वायरस से जुझ रहा है। लगातार इस वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रह है। दुनियाभर के वैज्ञानिक इस महामारी के लिए वैक्सीन तैयार करने की कोशिश कर रहे है। तब तक सभी को दो गज की दूरी, समय-समय पर साबुन से हाथ धोना और मास्क पहने के लिए कहा जा रहा है।

2 min read
Oct 22, 2020
coronavirus

पूरा देश कोरोना वायरस से जुझ रहा है। लगातार इस वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रह है। दुनियाभर के वैज्ञानिक इस महामारी के लिए वैक्सीन तैयार करने की कोशिश कर रहे है। तब तक सभी को दो गज की दूरी, समय-समय पर साबुन से हाथ धोना और मास्क पहने के लिए कहा जा रहा है। इसके साथ बिना काम अपने घर से बाहर नहीं जाने के लिए भी कहा जा रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संदेश में भी इस बातों का जिक्र कर चुके है। इसके बावजूद कई लोग ऐसे है जो मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रख रहे है। ऐसे लोग खुद के साथ अपने आस-पास के लोगों के लिए खतरा पैदा कर रहे है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो उन लोगों के लिए जो मास्क नहीं पहनते है।


जनता के लिए बहुत बढ़िया संदेश
हाल ही में ArvinderSoin नाम के एक ट्विटर यूजर ने एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, अब आपको समझ आया? मास्क पहनिए! सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब देखा जा रहा है। डॉक्टर अरविंद ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, यह एक विजुअल आर्ट है, जो शानदार एडिटिंग के साथ एक बहुत बढ़िया संदेश दे रहा है। असल में वायरस को देखने के लिए एक साथ कई प्रकार के माइक्रोस्कोप की जरूरत पड़ती है। यूजर्स को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है।

मास्क को कूड़ेदान में फेंके
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते है कि एक सर्जिकल मास्क को इतना जूम करके दिखाया गया है कि आप समझ जाएंगे आखिर एक मास्क ‘कोरोना वायरस’ को कैसे रोकता है। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर अपनी राय दे रहे है। कोई इस वीडियो को एक विजुअल आर्ट बता रहे है तो कोई लिखा रहा है कि मास्क को कूड़ेदान में ही फेंके।

Published on:
22 Oct 2020 04:05 pm
Also Read
View All