
नई दिल्ली। इंसान की जिंदगी में दो तरह के लोग होते हैं एक दोस्त तो दूसरा दुश्मन। जहां दोस्त हमेशा मदद करने को तत्पर रहता है वही दुश्मन हर राह पर क्षति पहुंचाने का काम करता है।
जैसे इंसानों के दोस्त होते हैं वैसे ही हर देश के कुछ दोस्त और कुछ दुश्मन देश होते हैं। आज हम आपको भारत के उन दोस्तों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हमेशा उसकी मदद के लिए तैयार रहते हैं।
जब कोई देश भारत के ऊपर अपनी निगाहें टेढ़ी करता है तब भारत के दोस्त उसके दुश्मनों को सबक सिखाने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। आइए जानते हैं उन देशों के बारे में जो हमारे भारत के मित्र देश के रूप में जाने जाते हैं।
इजराइल
इजराइल वह देश है जो भारत का सबसे अच्छा दोस्त है। जब भी हमारे देश को किसी तरह की मदद की जरूरत पड़ी है, उस दौरान इजराइल ने हमेशा अपना साथ दिया है। भारतीय प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी भी कई बार इजराइल के दौरे पर जा चुके हैं। दोनों देशों के प्रधानमंत्रत्रियों के बीच के संबंध भी काफी अच्छे हैं। बता दें, पाकिस्तान के साथ हुई जंग में इजराइल ने भारत की बहुत मदद की थी।
जापान
इजराइल की तरह जापान भी भारत का अच्छा मित्र है। हमारे देश के प्रधानमंत्री भी कई बार जापान की यात्रा कर चुके हैं। जैसा कि हम जानते है कि जापान एक बहुत ही शक्तिशाली देश है।अगर कोई भारत को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है तो जापान को वह फूटी आंख नहीं भाता है। इन दोनों देशों के बीच दोस्ती इस कदर है कि भारत अब तक जापान से कई खतरनाक हथियार खरीद चुका है।
रूस
इजराइल और जापान की ही तरह रूस भी भारत का मित्र देश है क्योंकि भारत को जब कभी सहारे की जरूरत पड़ी है रूस हमेशा साथ खड़ा हुआ है। इन दो देशों के बीच कई भी समझौते हुए हैं। भारत के पास ऐसे कई लड़ाकू विमान हैं जो कि उसने रूस से खरीदा है।