बता दें, श्रीलंका के एक अखबार को दिए गए अपने एक इंटरव्यू में सिन्ना स्वामी ने कहा था कि उन्होंने अपने काम के दौरान कभी भी मुरलीधरन के नाम का इस्तेमाल नहीं किया। वह चाहें तो ऐसा करके अपने बिजनेस में ज्यादा मुनाफा कर सकते हैं, लेकिन वह ऐसा नहीं करना चाहते हैं। सिन्ना स्वामी का यह भी कहना है कि वह अपने फायदे के लिए अपने बेटे का नुकसान नहीं करना चाहते हैं।