
नई दिल्ली। एक हालिया शोध में एक रोचक जानकारी सामने आई है इसमें बताया गया है कि चंद्रमा के पृथ्वी से दूर जाने के कारण हमारे ग्रह पर दिन लंबे होते जा रहे हैं। शोध में बताया गया है कि करीब 1.4 अरब साल पहले एक दिन केवल 18 घंटे का होता था। एक अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कांसिन-मैडिसन के प्रोफेसर स्टीफेन मेयर्स ने कहा कि जैसे-जैसे चांद पृथ्वी से दूर जा रहा है वैसे-वैसे धरती एक 'स्पिनिंग फिगर स्केटर' की तरह व्यवहार कर रही है जो अपनी बांहें फैलाने के दौरान अपनी गति कम कर लेता है। यह शोध चांद के साथ पृथ्वी के गहरे इतिहास को दोबारा स्थापित करता है। दरअसल इस अध्ययन में बताया गया है कि ब्रह्मांड में पृथ्वी की गति अन्य ग्रहों से प्रभावित होती है जो उस पर बल डालते हैं।
एक पत्रिका में प्रकाशित यह अध्ययन बताता है कि, चंद्रमा से हमारे ग्रह के रिश्ते के गहरे इतिहास को फिर से स्थापित करता है। इसमें पाया गया कि 1.4 अरब वर्ष पहले चंद्रमा पृथ्वी के ज्यादा करीब था और उसने पृथ्वी के अपनी धुरी के चारों ओर घूमने के तरीके को बदला। माना जाता है कि चंद्रमा एक वर्ष में 3.82 सेंटीमीटर की दर से पृथ्वी से दूर जा रहा है, अब आप इससे अनुमान लगा सकते हैं कि अरबों साल पहले दिन कितने घंटों का होगा। पृथ्वी से दूर चंद्रमा की गति के बारे में डेटा के साथ भूगर्भीय कलाकृतियों का उपयोग करके प्रोफेसर मेयर्स ने पृथ्वी के इतिहास पर पहले से कहीं अधिक सटीक भविष्यवाणियां की हैं।
बता दें कि, ब्रह्मांड में पृथ्वी की गति अन्य ग्रहों से प्रभावित होती है जो उस पर बल डालते हैं जैसे कि अन्य ग्रह और चंद्रमा। वैज्ञानिकों ने लाखों वर्षों की अवधि में पृथ्वी की इस गति का अवलोकन किया और इससे वह पृथ्वी तथा चंद्रमा के बीच की दूरी और दिन के घंटों का पता लगा पाए।