3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कब्ज से परेशान शख्स ने आंतो में डाल ली ऐसी चीज, पड़ गए लेने के देने

हम आज आपको ऐसे एक शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने कब्ज जैसी मामुली समस्या से निपटने के लिए ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 6 Jun 2018, 8:08 AM IST

intestine blocked

कब्ज से परेशान शख्स ने आंतो में डाल ली ऐसी चीज, पड़ गए लेने के देने

नई दिल्ली: दुनियाभर में ऐसे लोगों की भरमार है जो किसी बीमारी या शरीर में आने वाली किसी परेशानी को ठीक करने के लिए खुद ही डॉक्टर बन जाते हैं। ऐसे लोग बहुत जल्द परेशानी में भी आ जाते हैं। इस खबर में भी हम आज आपको ऐसे एक शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने कब्ज जैसी मामुली समस्या से निपटने के लिए ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया जिसकी वजह से उसकी जान खतरे में पड़ गयी।

बता दें कि यह मामला चीन का है जहां पर रहने वाले एक 50 वर्षीय शख्स ने कब्ज से परेशान होकर चौंकाने वाला कदम उठा लिया। जानकारी के मुताबिक यह शख्स दो दिनों से कब्ज से जूझ रहा था। कई तरह की दवाइयां खाने के बाद भी इसे कब्ज से राहत नहीं मिल रही थी। लगातार बढ़ रही समस्या से निजात न मिलता देख इस शख्स ने कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से उसे लेने के देने पड़ गए।

दरअसल इस शख्स को लगा कि उसकी आंतों में शायद ब्लॉकेज हो गए है जिसे साफ़ करने से सब कुछ ठीक हो जाएगा, और इसके बाद इस शख्स ने 12 इंच यानी एक फुट के बैंगन को लेकर अपने रेक्टम में डाल लिया और फिर यह बैंगन इस शख्स की आंतो में फंस गया। इस शख्स को जरा सा भी अंदाजा नहीं था कि जो वो कर रहा है उससे जान का भी खतरा हो सकता है।

इस शख्स ने अपनी आंतो में बैंगन तो डाल लिया लेकिन यह बुरी तरह से अंदर ही फंस गया। इस शख्स ने आंत में फंसे 1 फुट के बैंगन को बाहर निकालने की बहुत कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हुआ। बाद में इस शख्स को पेट दर्द और उल्टी शुरू हो गयी इसके बावजूद शख्स दो दिन तक घर के बाहर नहीं निकला और आखिर में जान दर्द बर्दाश्त के बाहर हो गया तब 50 वर्षीय इस शख्स ने डॉक्टर्स की मदद ली जिसके बाद डॉक्टरों को इस शख्स के पेट से इस 1 फुट के बैंगन को निकालने में सफलता मिल पायी। बता दें कि इस शख्स की हालत देखकर डॉक्टर्स भी हैरान रह गए थे। खैर अब दुबारा ये शख्स कब्ज से निपटने के लिए डॉक्टरों के पास ही जाएगा क्योंकि खुद डॉक्टर बनने का अंजाम उसे पता चल गया है।