3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्यार में पागल शख्स ने कहा- ‘मेरे मरने के बाद उसे मेरे साथ दफनाना’, परिवार वालों ने बिना सोचे समझे…

इस शख्‍स ने हैरान करने वाली अंतिम इच्‍छा थी कि उसे ताबूत में रख कर दफनाने की जगह उसकी प्रिय...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priya Singh

•

Updated: 5 Jun 2018, 3:24 PM IST

Man loved his car so much he wished to be buried inside it

प्यार में पागल शख्स ने कहा- 'मेरे मरने के बाद उसे मेरे साथ दफनाना', परिवार वालों ने बिना सोचे समझे...

नई दिल्ली। मरने वाले की आखिरी ख्‍वाहिश पूरी करने की स्थिति परिवार वालों के लिए बड़ी भावात्मक होती है। इसी तरह एक चीनी आदमी अपनी कार के प्यार में इतना पागल था कि वह मरने के बाद अपनी सिल्वर रंग की हुडई सोनाटा कार के अंदर दफनाया जाना चाहता था। यह घटना चीन के बाओडिंग शहर की है। इस शख्स के परिवार वालों के लिए ये बेहद ही मुश्किल परिस्थिति थी। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस शख्‍स ने हैरान करने वाली अंतिम इच्‍छा थी कि उसे ताबूत में रख कर दफनाने की जगह उसकी प्रिय कार के अंदर दफनाया जाए। ये बात वो अपनी वसीयत में लिख कर गया था और परिवार ने उसे माना भी। इस अंतिम संस्कार का यह वीडियो भी इंटरनेट पर काफी देखा जा रहा है।

फोटो में मासूम दिखने वाली ये है सबसे कम उम्र की IS आतंकी लड़की, कारनामें हैं हैरान कर देने वाले

बता दें कि इस वीडियो को अब तक 1.6 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं, इसमें एक हुंडई सोनाटा कार दिखाती है जिसमें रस्सियों द्वारा धीरे-धीरे एक कब्र में डाला जा रहा है इसके बाद गड्ढ़े को सीमेंट और से कंक्रीट से सील कर दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने की 28 तारीख को चीन के रहने वाले इस शख्‍स की मौत के बाद उसे सिल्वर रंग की हुडई सोनाटा के अंदर रख कर उसके साथ दफनाया गया। उसकी इस इच्‍छा को पूरा करने के लिए परिवार वालों ने एक बड़ी गाड़ी का इंतजाम किया और कार सहित उसके पार्थिव शरीर को दफनाने के लिए कब्रिस्‍तान ले गए। वहां भी कब्र में कार में रखे शरीर रखने के लिए लगभग 3 लोगों की मदद लेनी पड़ी। इसके बाद उसे दफ्न कर दिया गया। इस पूरी घटना का किसी स्‍थानीय शख्‍स ने वीडियो बना कर चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर साझा भी कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब