हॉट ऑन वेब

Delhi Election Results 2020: पत्नी सुनीता के जन्मदिन पर केजरीवाल देंगे ‘जीत का तोहफा’, फिर से बनेंगे CM!

Delhi Election Results 2020: आज arvind kejriwal की पत्नी sunita kejriwal का जन्मदिन है, पत्नी को 'जीत का तोहफा' देंगे केजरीवाल
less than 1 minute read
arvind_kejriwals_wife_sunita_birthday.jpg

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे (Delhi Election Results 2020 Today) बहुत ही जल्द सामने आने वाले हैं। राजधानी की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। इन सभी सीटों के रुझान आ चुके हैं। रुझानों के अनुसार, अरविंद केजरीवाल की पार्टी AAP एक बार फिर से दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है।

रुझानों में केजरीवाल की पार्टी 50 सीटों पर आगे चल रही है।ये तय माना जा रहा है कि एक बार फिर से अरविंद केजरीवाल दिल्ली के CM बनने जा रहे हैं। वैसे भी आज का दिन केजरीवाल परिवार के लिए बेहद खास है। दरअसल आज उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) का जन्मदिन है और अरवींद उनको जीत का तोहफा देने जा रहे हैं।

अरविंद और सुनीता ने लव मैरीज किया था। दोनों की मुलाकात IRS की ट्रेनिंग के दौरान ही हुई थी। इन्हीं दिनों दोनों में प्यार का खुमार जगा और फिर एक दूसरे से शादी कर ली। सुनीता हमेशा अरविंद के साथ दिखी। उनके सुख, उनके दुख में उनके साथ खड़ी रही। यहां तक की इस बार के चुनाव में उन्होंने अपने पति के लिए जमकर चुनाव प्रचार किया था।

बता दें रुझानों के अनुसार, AAP फिर से दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है।वहीं भाजपा 70 में से 20 सीटों पर आगे चल रही है। बाकी सीटों पर आप का दबदबा कायम है। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार सभी सीटों पर पीछे चल रहे हैं। केजरीवाल की जीत से AAP कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। मुख्यालय में 'लगे रहो केजरीवाल' गाना बजाया जा रहा है। इतना ही नहीं Arvind Kejriwal के संबोधन के लिए मंच तैयार किया जा रहा है।

Updated on:
11 Feb 2020 02:14 pm
Published on:
11 Feb 2020 11:08 am